{"_id":"69b1a2ad6e7098319f018db2","slug":"up-accused-of-killing-mother-and-son-in-lucknow-encounter-with-police-hospitalized-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ में मां-बेटे की हत्या के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पुलिस से हुई मुठभेड़; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ में मां-बेटे की हत्या के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पुलिस से हुई मुठभेड़; अस्पताल में भर्ती
Wed, 11 Mar 2026 10:43 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:43 PM IST
सार
लखनऊ के मोहनलालगंज में मां-बेटे की हत्या के आरोपी केशन रावत से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और अब उससे पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी केशन रावत।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में दिव्यांग मां बेटे की हत्या करने के आरोपी को बुधवार दिया रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम किशन रावत है, जो महिला के घर के पास ही रहता है। आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस को देखते ही किशन ने फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें किशन के बाएं पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई थीं। देर रात में सूचना मिली कि किशन हुल्लास खेड़ा इलाके में देखा गया है। वह कहीं भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी को रोककने की कोशिश की, लेकिन उसने गोली चला दी। आरोपी की फायरिंग में सिपाही अमित घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल भिजवाया गया है। छानबिन में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ भी अभद्रता करता था। आरोपी की पिटाई से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस का कहना है कि महिला के निजी अंगों के पास चोट के निशान मिले हैं। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन