फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AC electric buses will run on five routes including Lucknow to Ayodhya, Varanasi, Transport Corporation go

यूपी: लखनऊ से अयोध्या, वाराणसी सहित पांच रूटों पर चलेंगी एसी इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन निगम को मिली 50 बसें

Wed, 09 Apr 2025 11:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Apr 2025 11:17 PM IST
सार

Electric AC buses in UP: लखनऊ से पांच अलग-अलग रूटों पर एसी इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। इसमें रायबरेली और अयोध्या का रूट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
UP: AC electric buses will run on five routes including Lucknow to Ayodhya, Varanasi, Transport Corporation go
लखनऊ से इलेक्ट्रिक एसी बसें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 परिवहन निगम व मेसर्स आरजी मोबिलिटी के बीच वातानुकूलित बुधवार को इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर एमओयू किया गया। इसके अनुसार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर किया जायेगा। परिवहन निगम मेसर्स आरजी मोबिलिटी से 2.5 से 2.7 प्रति किलोमीटर की दर से प्रशासनिक चार्ज लेगा।

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 50 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जायेगा। लखनऊ-अयोध्या मार्ग, कानपुर-प्रयागराज मार्ग, अयोध्या-वाराणसी मार्ग, कानपुर-रायबरेली मार्ग व कानपुर-लखनऊ मार्ग पर क्रमशः 05 बस, 10 बस, 05 बस, 15 बस, 15 बसें चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के चलने से यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण अनुकूल होंगी। यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा मुहैया होगी। प्रबंध निदेशक परिवहन निगम मासूम अली सरवर की उपस्थिति में परिवहन निगम की तरफ से मुख्य प्रधान प्रबंधक (टेक्निकल) एवं मेसर्स आरजी मोबिलिटी की ओर से सर्गेई अलेक्जेंडरोविच ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर जीएम अनिल कुमार, जीएम अमर नाथ सहाय, सलाहकार संचालन आरएन वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलालगंज में 14 तक त्रिवेणी सहित दस ट्रेनों का होगा ठहराव

 यात्रियों की मांग पर मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर 14 अप्रैल तक त्रिवेणी एक्सप्रेस सहित दस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। ये ट्रेनें मोहनलालगंज स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल दोपहर 2:16 बजे, 13006 अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल सुबह 11:03 पहुंचेगी। इसके अलावा 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस सुबह 6:47 बजे, 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस शाम 4:40 बजे, 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस सुबह 6:47 बजे, 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस शाम 4:40 बजे, 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस सुबह 5:34 बजे, 14308 बरेली-प्रयागराज संगम रात 11:30 बजे, 15119 बनारस- देहरादून जनता एक्सप्रेस अपराह्न तीन बजे व 15120 देहरादून- बनारस जनता एक्सप्रेस सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी तथा एक मिनट रुकने के बाद रवाना हो जाएगी। समय सारणी की अधिक जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 व वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed