फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AAP complains about scam in Jal Jeevan Mission to Lokayukta, Sanjay Singh said - will answer in court

यूपी : आप ने लोकायुक्त से की जल जीवन मिशन में घोटाले की शिकायत, संजय सिंह ने कहा-कोर्ट में देंगे जवाब

Thu, 12 Aug 2021 09:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Aug 2021 09:00 PM IST
सार

संजय सिंह के विधि सलाहकार हरिशंकर पांडेय ने बताया कि लोकायुक्त के यहां की गई शिकायत में खास तौर पर 8 राज्यों में ब्लैकलिस्ट हो चुकी रश्मि मेटालिक्स कंपनी को हजारों करोड़ के पाइप आपूर्ति का आर्डर दिए जाने के बार में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
UP: AAP complains about scam in Jal Jeevan Mission to Lokayukta, Sanjay Singh said - will answer in court
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘हर घर नल, हर घर जल’ पहुंचाने के लिए शुरू की गई जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ का घोटाला का आरोप लगाने के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह की सलाह पर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से बृहस्पतिवार को इस संबंध में लोकायुक्त के यहां शिकायत दर्ज कराई गई है। पार्टी के विधि विशेषज्ञ अमित चोपड़ा ने सभी आरोपों के समर्थन में प्रमाण के तौर पर कागजात भी लोकायुक्त को उपलब्ध कराए हैं।

विज्ञापन


संजय सिंह के विधि सलाहकार हरिशंकर पांडेय ने बताया कि घोटाले में प्रदेश जलशक्ति मंत्री के शामिल होने से संबंधित सभी प्रमाण भी लोकायुक्त को दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त के यहां की गई शिकायत में खास तौर पर 8 राज्यों में ब्लैकलिस्ट हो चुकी रश्मि मेटालिक्स कंपनी को हजारों करोड़ के पाइप आपूर्ति का आर्डर दिए जाने के बार में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिस कंपनी पर 8-10 राज्यों ने प्रतिबंध लगाया है, उस कंपनी को जल निगम के मानक से 30-40 फीसदी अधिक दर आर्डर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, पार्टी के प्रभारी संजय ने कहा है कि वह जलशक्ति मंत्री की ओर से भेजे गए मानहानि की नोटिस का जवाब वह उन्हें न भेजकर सीधे कोर्ट में देंगे। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाता है तो वह भी कोर्ट में पूरे घोटाले की परत खोलेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी विधिक तैयारी भी पूरी कर ली है। मंत्री की ओर से मानहानि की नोटिस का जवाब ट्विट के माध्यम से देते हुए संजय सिंह ने ‘एक तो चोरी, दूजे सीना जोरी’ का फार्मूला नहीं चलेगा। वह पूरे प्रकरण पर से पर्दा उठाते हुए घोटालेबाजों को बेनकाब करके ही दम लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed