फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aam Aadmi Party alleges Ram Temple Trust purchased land worth Rs 1.73 crore for Rs 29.67 crore; will provi

UP: आम आदमी पार्टी का राम मंदिर ट्रस्ट पर आरोप, 1.73 करोड़ की जमीन 29.67 करोड़ में खरीदी; SIT को देंगे सुबूत

Tue, 07 Jul 2026 07:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 07 Jul 2026 07:10 PM IST
सार

Ram Mandir Trust: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट पर जमीन घोटाले का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
UP: Aam Aadmi Party alleges Ram Temple Trust purchased land worth Rs 1.73 crore for Rs 29.67 crore; will provi
आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को बयान जारी कर श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित ज़मीन घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) अध्यक्ष को मेल भेजकर मिलने का समय मांगा है। उनके पास इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ हैं, जिन्हें वह स्वयं एसआईटी को देना चाहते हैं।

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर हुई ज़मीन खरीद में गंभीर वित्तीय अनियमितता के दस्तावेज़ उनके पास हैं। 1.73 करोड़ की एक ज़मीन को 29.67 करोड़ में खरीदा गया। यह अंतर अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करता है। इसकी विस्तृत जांच आवश्यक है। यदि सरकारी एजेंसियां निष्पक्षता से जांच करें तो पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह केवल एक ज़मीन का मामला नहीं है। उनके पास करीब 11 ज़मीनों से संबंधित दस्तावेज़ हैं। जिनमें खरीद-फरोख्त, मूल्यांकन तथा अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड शामिल हैं। इन सभी दस्तावेज़ों को वह एसआईटी को देकर जांच की मांग करेंगे। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी इस मामले को अंत तक उठाती रहेगी और जनता के सामने तथ्य रखती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed