फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A great opportunity for youth to become Agniveers, schedule released for major recruitment rally starting

UP: युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का बड़ा मौका, आठ दिसंबर से बड़ी भर्ती रैली का शेड्यूल जारी; जानें कार्यक्रम

Sat, 25 Oct 2025 07:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Oct 2025 07:54 AM IST
सार

Agniveer rally in UP: यूपी के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का मौका आया है। प्रदेश में आठ दिसंबर से अग्निवीर रैली का आयोजन होगा। इसके लिए कार्यक्रम जारी हो गया है। 

विज्ञापन
UP: A great opportunity for youth to become Agniveers, schedule released for major recruitment rally starting
अग्निवीर भर्ती

विस्तार

बरेली स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत अग्निवीर भर्ती रैली आठ दिसंबर से शुरू होगी। भर्ती 16 दिसंबर तक चलेगी। शुक्रवार को मध्य कमान प्रशासन ने भर्ती रैली का शेड्यूल जारी किया। लखनऊ के अभ्यर्थियों की रैली 11 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, ट्रेड्समैन, संगीतकार, खिलाड़ी व लिपिक पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व व सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद व घायल सैनिकों के बेटों, भाइयों के लिए हो रही है। अभ्यर्थियों को प्रारंभित जांच के लिए सभी प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल पहुंचना होगा। सात बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली के भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह है शेड्यूल

8 दिसंबरः अग्निवीर स्पोर्ट्स और सामान्य ड्यूटी पद के लिए यूपी, राजस्थान व हरियाणा को छोड़कर अन्य सभी राज्यों के अभ्यर्थियों की रैली। इसमें खेल परीक्षण में चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे।

9 दिसंबरः अग्निवीर सामान्य ड्यूटी के लिए हरियाणा के अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रेवाडी, नूंह, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के अभ्यर्थियों के लिए रैली होगी।

11 दिसंबरः अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद हेतु यूपी के आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर(पडरौना), ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, चंदौली, चित्रकूट, एटा, देवरिया, इटावा, फैजाबाद चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थियों के लिए।

12 दिसंबरः अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए यूपी के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलन्दशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, जालौन, हापुड़, पीलीभीत, प्रतापगढ, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर व संभल के अभ्यर्थियों के लिए।

13 दिसंबरः अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चितौड़गढ, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर व श्रीगंगानगर के अभ्यर्थियों के लिए।

15 दिसंबरः अग्निवीर ट्रेड्समैन व अग्निवीर यंत्र वादक सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली।

16 दिसंबरः अग्निवीर लिपिक पद के लिए केवल जाट रेजिमेंट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed