फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 9.47 lakh cows preserved in 6,199 conservation centers, an exercise to ensure protection of crops along with protection of cows

यूपी : 9.47 लाख गोवंश 6,199 संरक्षण केंद्रों में संरक्षित, गोवंश के संरक्षण के साथ फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कवायद 

Sat, 07 May 2022 02:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 May 2022 02:40 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव पशुपालन डॉ. रजनीश दुबे ने सभी मंडलायुक्तों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि बेसहारा गोवंश के भरण पोषण के लिए दान के माध्यम से भूसा बैंकों में भूसे का संग्रहण करें। इसमें दान दाताओं के अलावा विशाल संग्रह करने वाले अधिकारियों का भी शासन स्तर पर सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: 9.47 lakh cows preserved in 6,199 conservation centers, an exercise to ensure protection of crops along with protection of cows
छुट्टा गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवंश संरक्षण के साथ-साथ फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने 6,199 गो संरक्षण केंद्र बनाए हैं। इनमें 9,47,698 गोवंश को संरक्षित किया गया है। कोशिश है कि स्थानीय लोगों की सहभागिता बढ़ाकर उन्हें इसके जरिए रोजगार से जोड़ा जाए। 

विज्ञापन


 राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक पशुपालन की योजनाओं से रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास को बढ़ाने का कार्य सरकार कर रही है। सीएम योगी खुद इसके लिए गंभीर हैं। इसका ही परिणाम है कि 50 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में पशु चिकित्सालय की संख्या 5066 हो गई है और 11 प्रयोगशालाएं हैं। 
विज्ञापन


पशुपालकों के घर तक मोबाइल वेटनरी यूनिट 
विभाग की ओर से 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें 50 हजार निराश्रित गोवंश को आश्रय मुहैया कराया जाएगा। प्रदेश में 20 बड़े गो संरक्षण केंद्र बनाए जा रहे हैं। पंचायती राज विभाग के सहयोग से 1000 अस्थायी गो सेवा बाड़ा बनाकर गोवंश को 120 दिनों तक सेवा और सुरक्षा देकर आश्रय स्थलों तक भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही 520 मोबाइल वेटनरी यूनिट का संचालन किया जाएगा। ये यूनिट पशुपालकों के घर तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विशाल भूसा संग्रहण करने वाले होंगे सम्मानित 
अपर मुख्य सचिव पशुपालन डॉ. रजनीश दुबे ने सभी मंडलायुक्तों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि बेसहारा गोवंश के भरण पोषण के लिए दान के माध्यम से भूसा बैंकों में भूसे का संग्रहण करें। इसमें दान दाताओं के अलावा विशाल संग्रह करने वाले अधिकारियों का भी शासन स्तर पर सम्मान किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव के मुताबिक 20वीं पशुगणना (2019) के अनुसार प्रदेश में 11.84 लाख गोवंश निराश्रित चिह्नित किए गए थे। उसी समय बनाई गई नीति के माध्यम से 9,47,698 को संरक्षित कर उनका भरण पोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि चित्रकूट मंडल को छोड़कर किसी भी मंडल ने भूसा संग्रहण में सही काम नहीं किया है। ऐसे में सभी मंडलों में तेजी से भूसा संग्रहण करें। 31 मई तक इसके लिए अभियान चलाया जाए। डीएम इसके लिए खुद दानदाताओं से सीधे संपर्क करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed