{"_id":"68e22e850ed98840e10c321c","slug":"up-82-deputy-superintendents-promoted-from-inspectors-have-been-posted-in-up-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में निरीक्षक से प्रोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने 82 अफसरों को मिली नई तैनाती, देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में निरीक्षक से प्रोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने 82 अफसरों को मिली नई तैनाती, देखें पूरी सूची
Sun, 05 Oct 2025 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Oct 2025 03:43 PM IST
सार
यूपी में निरीक्षक से प्रोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने अफसरों को तैनाती दी गई है। इस संबंध में सूची जारी कर दी गई है। 82 प्रोन्नत अफसरों को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में निरीक्षक से प्रोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने अफसरों को तैनाती दी गई है। इस संबंध में सूची जारी कर दी गई है। 82 प्रोन्नत अफसरों को तैनाती दी गई है। राकेश कुमार शर्मा को एसीओ सेक्टर लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। इसी तरह जिज्ञासा परासर को ईओडब्ल्यू मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। नवरत्न गौतम को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
रेखा कपूर को लखनऊ में अभिसूचना मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। छोटे सिंह को सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। राजकुमार सिंह को तकनीकी सेवायें लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। राय साहब यादव को सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सतीश कुमार राय को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। सुरेंद्र कुमार शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। उर्मिला चौधरी को खाद्य प्रकोष्ठ में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। देवीवर शुक्ला को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार पांडेय को मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। हारुन राशिद को विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी में सहायक सेनानायक नियुक्त किया गया है। विपिन कुमार पांडेय को यातायात निदेशालय में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
देखें पूरी सूची:

