{"_id":"6a579c48b80b76cfcd01e36b","slug":"up-70-000-additional-police-personnel-will-be-deployed-for-the-kanwar-yatra-along-with-cctv-surveillance-thr-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांवड़ यात्रा के लिए तैनात होंगे अतिरिक्त 70 हजार पुलिसकर्मी, सीसीटीवी के साथ ड्रोन से भी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांवड़ यात्रा के लिए तैनात होंगे अतिरिक्त 70 हजार पुलिसकर्मी, सीसीटीवी के साथ ड्रोन से भी निगरानी
Wed, 15 Jul 2026 08:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजााल नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजााल नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:12 PM IST
सार
Kanwar Yatra in UP: यूपी में सावन के मौके पर होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए तैयारी शुरू हो गई है। यात्रा में यूपी और उत्तराखंड के लाखों श्रद्धालु प्रमुख शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
यूपी में कांवड़ यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए इस वर्ष 70 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात करने की तैयारी है। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए डीजीपी राजीव कृष्णा ने अधिकारियों के साथ मंथन किया और अहम निर्देश दिए। बीते वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा मार्ग पर हजारों सीसीटीवी के साथ ड्रोन के जरिये भी निगरानी रखी जाएगी। खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि बीते वर्ष कांवड़ यात्रा के लिए करीब 66 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। यात्रा में यूपी और उत्तराखंड के लाखों श्रद्धालु प्रमुख शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करते हैं। डीजीपी ने बीते वर्षों यात्रा के दौरान हुए विवादों की फेहरिस्त कर पूर्व से एहतियाती उपाय करने का निर्देश भी दिया है। इसके अलावा जीआरपी और यातायात निदेशालय को भी समय पर तैयारियां पूरी करने को कहा है। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त पुलिस बल भी मुहैया कराया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजे की ऊंचाई, मानकों से अधिक ध्वनि, अराजकता और भड़काऊ गानों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने को भी कहा है। वहीं यातायात निदेशालय भी प्रमुख यात्रा मार्गों पर डायवर्जन की कार्ययोजना पर काम कर रहा है। इस संबंध में यूपी और उत्तराखंड के अधिकारियों की बैठक भी आयोजित हो चुकी है।
विज्ञापन
चुनाव के दृष्टिगत विशेष सतर्कता
इस बार विधानसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि अराजक तत्व कोई गड़बड़ी नहीं फैला सकें। इसके लिए केंद्र और राज्य की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। खासकर पश्चिमी उप्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन