फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 69000 teacher recruitment candidates protest near CM residence, ad-hoc teachers will plead with Ram Lalla

यूपी: 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का सीएम आवास के पास प्रदर्शन, रामलला से याचना करेंगे तदर्थ शिक्षक

Wed, 14 Feb 2024 08:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 Feb 2024 08:16 PM IST
सार

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी 6800 पदों पर नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने सीएम आवास की तरफ कूच किया। 
 

विज्ञापन
UP: 69000 teacher recruitment candidates protest near CM residence, ad-hoc teachers will plead with Ram Lalla
69000 सहायक शिक्षक भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की नाराजगी कम नहीं हो रही है। हाईकोर्ट में सरकार की तरफ से ठीक से पैरवी न होने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने बुधवार को गोल्फ क्लब चौराहे पर प्रदर्शन किया। कुछ देर चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को जबर्दस्ती बस में बिठाकर ईको गार्डेन पहुंचा दिया।

विज्ञापन


शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी काफी दिनों से ईको गार्डेन में 6800 पदों पर नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में लचर पैरवी करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के आवास का घेराव किया था। इसी क्रम में आज वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए उनके आवास की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
विज्ञापन


अभ्यर्थी धरने पर बैठ गए, इसे लेकर उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। कुछ महिला अभ्यर्थी छोटे बच्चे भी लेकर आई थीं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई में ठीक से पैरवी न करके उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे विजय प्रताप ने कहा कि 6800 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की सूची आए दो साल होने को है, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है। इसे लेकर अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा बहाली के लिए रामलला से याचना करेंगे तदर्थ शिक्षक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति 16 फरवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की शरण में जाकर सेवा बहाली की याचना करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित अपना प्रत्यावेदन मंदिर के मुख्य पुजारी को देंगे। समिति के संरक्षक रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि लगभग दो वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी मंत्री, विधायक, सांसदों से अपनी सेवा सुरक्षा के लिए याचना कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में अब हमने प्रभु श्रीराम की शरण में जाने का निर्णय लिया है। बताया कि तदर्थ शिक्षकों को नौ नवंबर 2023 को शासनादेश के माध्यम से 17 महीने का शेष वेतन देते हुए हमारी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed