फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP 69000 assistant teachers recruitment

69000 शिक्षक भर्ती मामला: बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गलती भुगत रहे अभ्यर्थी, हाईकोर्ट में की बैठक

Wed, 26 Jul 2023 07:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Jul 2023 07:51 PM IST
सार

आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसमें गलत तरीके से 19 हजार अभ्यर्थियों को चयनित कर दिया। 

विज्ञापन
UP 69000 assistant teachers recruitment
शिक्षक भर्ती - फोटो : pti

विस्तार

 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में बुधवार को आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट परिसर में बैठक की। उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के एक चयनित अभ्यर्थी के वायरल ऑडियो पर नाराजगी व्यक्त की। जिसमें वे विभाग व अधिकारियों के पक्ष में माहौल बनाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसमें गलत तरीके से 19 हजार अभ्यर्थियों को चयनित कर दिया। अब जब उन्हें इस भर्ती से निकाले जाने का खतरा है तो अधिकारी गलत तरीके से चयनित अभ्यर्थियों को अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने भर्ती की मूल चयन सूची को अभी तक अभ्यर्थियों के गुणांक, कैटेगरी, सब कैटागिरी तथा जन्मतिथि के आधार पर नहीं बनाया है।
विज्ञापन


बैठक में पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह बेसिक शिक्षा परिषद इस भर्ती में आरक्षण घोटाले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र सिंह जेलर, रामविलास यादव, रवि निषाद, बीपी डिसूजा, शैलेंद्र कुमार, नितिन पाल, यदुवेंद्र सिंह, राजन जायसवाल आदि उपस्थित थे। वहीं बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed