फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 672 personnel of class IV will be promoted in Group C, promotion will be done in a phased manner in health department

यूपी : चतुर्थ श्रेणी के  672 कर्मियों की समूग ग में होगी प्रोन्नति, स्वास्थ्य विभाग में चरणवद्ध तरीके से होगी प्रोन्नति

Sun, 10 Apr 2022 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 10 Apr 2022 09:07 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की विभागीय परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी ( कनिष्ठ सहायक लिपिक) परीक्षा के लिए 672 कर्मियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
UP: 672 personnel of class IV will be promoted in Group C, promotion will be done in a phased manner in health department
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के 672 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को समूह ग में प्रोन्नति दी जाएगी। इसके लिए सभी कर्मियों को टाइपिंग परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा पास करने के बाद इनकी नए सिरे से तैनाती की जाएगी। परीक्षा के लिए  बैचवार सूची तैयार की गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की विभागीय परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी ( कनिष्ठ सहायक लिपिक) परीक्षा के लिए 672 कर्मियों का चयन किया गया है। इनकी परीक्षा 11, 12, 13, 18, 19 एवं 20 अप्रैल को 30-30 मिनट की अलग- अलग पाली में कराई जाएगी। हर पाली में 10-10 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। एक दिन में चार से पांच बैच की 30 मिनट की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


परीक्षा देने वालों में वार्ड ब्वाय, अर्दली, चपरासी, स्वीपर, माली, भिस्ती, रसोइयां, ओटी अटेंडेंट, वार्ड आया, कहार, हेल्पर, प्रयोगशाला परिचायक, लैब अटेंडेंट, कक्ष सेवक आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रशासन डा. राजा गणपति आर. ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी सहित अन्य पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। टंकण परीक्षा पास करने वालों को कनिष्ठ सहायक लिपिक के पद पर प्रोन्नति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed