फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 6436 unrecognized madrasas found in the state

UP : प्रदेश में मिले 6436 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे, सर्वे की तिथि बढ़ाई, अब 15 नवंबर तक भेजनी होगी रिपोर्ट

Thu, 13 Oct 2022 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Oct 2022 04:27 AM IST
सार

UP : प्रदेश में अब तक 6,436 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 5170 में सर्वे पूरा भी कर लिया गया है। वहीं, शासन ने मदरसा सर्वे की समय सीमा बढ़ा दी है। अब जिलाधिकारी 15 नवंबर तक शासन को अपनी रिपोर्ट भेज सकेंगे, जबकि पहले अंतिम तिथि 25 अक्तूबर थी। 

विज्ञापन
UP: 6436 unrecognized madrasas found in the state
मदरसा, madarasa demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में अब तक 6,436 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 5170 में सर्वे पूरा भी कर लिया गया है। वहीं, शासन ने मदरसा सर्वे की समय सीमा बढ़ा दी है। अब जिलाधिकारी 15 नवंबर तक शासन को अपनी रिपोर्ट भेज सकेंगे, जबकि पहले अंतिम तिथि 25 अक्तूबर थी। 

विज्ञापन


मदरसों के सर्वे पर बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने बताया कि यह सर्वे दस सितंबर को शुरू किया गया था। समय की और मांग को देखते हुए इसकी अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


सर्वे में लगी टीमें अब 20 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के माध्यम से 31 अक्तूबर तक जिलाधिकारी को भेजेंगी और जिलाधिकारी यह रिपोर्ट 15 नवंबर तक शासन को उपलब्ध कराएंगे। मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को गुणवत्तायुक्त व बेहतर शिक्षा के मद्देनजर यह सर्वे कराया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर इस निर्धारित समयावधि में ही सर्वे कार्य पूरा किया जाए। साथ ही तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी बनाकर सर्वे कार्य की मंडल स्तर पर दैनिक रूप से समीक्षा की जाए। समिति में विशेष सचिव अल्पसंख्यक, निदेशक अल्पसंख्यक तथा रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed