फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 518 oxygen plants activated, cases of corona infection reduced, door-to-door survey will be done

यूपी : 518 ऑक्सीजन प्लांट हुए सक्रिय, कोरोना संक्रमण के मामले हुए कम, घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वेक्षण

Sun, 21 Nov 2021 03:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 21 Nov 2021 03:29 PM IST
सार

बीते  24 घंटों में 1,20,807 कोविड सैम्पल की जांच की गई जिसमें 10 नए केस मिले। प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या अब 102 है पिछले 24 घंटों में 08 मरीजों ने संक्रमण को मात दी।

विज्ञापन
UP: 518 oxygen plants activated, cases of corona infection reduced, door-to-door survey will be done
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।

विस्तार

यूपी दूसरे प्रदेशों से कोरोना पर लगाम लगाने व टीकाकरण करने में अव्वल है। कम समय में टेस्टिंग क्षमता को तेजी से बढ़ाते हुए आज प्रदेश में रोजाना डेढ़ लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं। बीते  24 घंटों में 1,20,807 कोविड सैम्पल की जांच की गई जिसमें 10 नए केस मिले। प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या अब 102 है पिछले 24 घंटों में 08 मरीजों ने संक्रमण को मात दी।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 518 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं। शेष प्लांट की स्थापना का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इन सभी ऑक्सीजन प्लांट के सक्रिय होने से भविष्य में भी प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश से देश के दूसरे प्रदेश टीकाकरण में पीछे हैं। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में जहां कम आबादी होने के बावजूद टीकाकरण धीमी गति से चल रहा वहीं यूपी लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। यूपी में अब तक 14 करोड़ 82 लाख से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें अब तक 10 करोड़ 53 लाख से अधिक पहली डोज और 04 करोड़ 28 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन


घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वेक्षण
उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कोविड टीकाकरण को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाते हुए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। अब तक पहली डोज न पाने लेने वालों की अलग सूची तैयार की जाए। जिनका दूसरा डोज ओवरड्यू हो गया हो उनकी एक अलग सूची बनाई जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्ध जनों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराने के आदेश जारी करते हुए कहा कि सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों का सहयोग लेकर टीकाकरण को तेजी से आगे बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed