फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 51 artists will receive Academy Awards, honorarium will be 70,000 rupees

UP: 51 कलाकारों को मिलेंगे अकादमी पुरस्कार, संस्कृति विभाग के कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने पर 70 हजार मिलेगा

Fri, 05 Jun 2026 09:30 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 05 Jun 2026 09:30 AM IST
सार

संस्कृति विभाग के पोर्टल पर लगभग 17 हजार कलाकार पंजीकृत हैं, जिन्हें श्रेणियों में बांटकर कार्यक्रम दिए जाते हैं। पुरस्कृत कलाकारों को संस्कृति विभाग के कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने पर 70 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। इन्हें विशिष्ट श्रेणी में स्थान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: 51 artists will receive Academy Awards, honorarium will be 70,000 rupees
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जनभवन में शुक्रवार को अकादमी सम्मान समारोह होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वर्ष 2021 से 2024 तक के 51 कलाकारों को सम्मानित करेंगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन कलाकारों को अकादमी, सफदर हाशमी और बीएम शाह पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन


पुरस्कृत कलाकारों को संस्कृति विभाग के कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने पर 70 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। इन्हें विशिष्ट श्रेणी में स्थान दिया जाएगा। संस्कृति विभाग के पोर्टल पर लगभग 17 हजार कलाकार पंजीकृत हैं, जिन्हें श्रेणियों में बांटकर कार्यक्रम दिए जाते हैं। विभाग गुरु-शिष्य परंपरा के तहत 75 जिलों में ग्रीष्मकालीन कार्यशालाएं भी आयोजित कर रहा है। नवोदित कलाकारों को नवांकुर योजना के अंतर्गत मंच मिलता है। लोक कलाओं के संवर्धन व प्रचार के लिए भी कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का जन्मदिन आज: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित देश भर के नेताओं ने दी बधाई, मायावती ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पंचायत चुनाव में देरी को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ओबीसी आरक्षण में दिखनी चाहिए थी तेजी; मांगी रिपोर्ट


इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान
वर्ष 2021 के अकादमी पुरस्कार पाने वालों में पंडित दीनानाथ मिश्रा (कोलकाता) को शास्त्रीय गायन, श्रीकांत वैश्य (प्रयागराज) को लोक गायन, जवाहर लाल (वाराणसी) को शहनाई वादन, जगमोहन रावत (लखनऊ) को रंगमंच तकनीकी प्रकाश, विजय पंडित (मुंबई) को नाट्य लेखन का पुरस्कार दिया जाएगा। इस वर्ष का सफदर हाशमी पुरस्कार मनोज कुमार मिश्रा (रीवा) को रंगमंच, सतीश आनंद (दिल्ली) को रंगमंच के लिए बीएम शाह पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।


वर्ष 2022 के लिए अकादमी पुरस्कार के अंतर्गत आनंद कुमार मलिक (मथुरा) को शास्त्रीय गायन, माधुरी शर्मा (मथुरा) को लोकगायन, पंडित अनुज मिश्रा (लखनऊ) को कत्थक नृत्य, शशिकांत पाठक (लखनऊ) को पखावज वादन तथा अन्य कलाकार शामिल हैं। वर्ष 2022 के लिए राजेश सिंह (नई दिल्ली) को रंगमंच निर्देशन व अभिनय के लिए सफदर हाशमी पुरस्कार, कमल जैन (भोपाल) को रंगमंच अभिनय के लिए बीएम शाह आदि को पुरस्कार दिया जाएगा।

वर्ष 2023 के लिए अकादमी पुरस्कार डॉ. रामशंकर (वाराणसी), मनोज कुमार गुप्ता (प्रयागराज), डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव (लखनऊ) आदि को पुरस्कृत किया जाएगा। वर्ष 2023 के लिए अजय कुमार (गाजियाबाद) को सफदर हाशमी पुरस्कार तथा रविशंकर खरे (गोरखपुर) को बीएम शाह पुरस्कार दिया जाएगा।

वर्ष 2024 के लिए अकादमी पुरस्कार में रितेश रजनीश मिश्रा (नई दिल्ली) को शास्त्रीय गायन, मुक्ता चटर्जी (लखनऊ) को सुगम गायन, रामरथ पांडेय (रायबरेली) को लोकगायन आल्हा, सुगम सिंह शेखावत (गोरखपुर) को लोकनृत्य विधा में सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2024 के लिए शुभदीह राहा (लखनऊ) को सफदर हाशमी पुरस्कार तथा संजय मेहता (भोपाल) को बीएम शाह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed