{"_id":"631a4273011a1a0700667a62","slug":"up-50-thousand-tonnes-of-ration-for-the-month-of-june-had-lapsed-chance-to-get-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMGKAY : लैप्स हो गया था जून माह का 50 हजार टन राशन, फिर मिला उठान का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PMGKAY : लैप्स हो गया था जून माह का 50 हजार टन राशन, फिर मिला उठान का मौका
Fri, 09 Sep 2022 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:59 AM IST
सार
UP :जून माह का लैप्स हुआ राशन अब उन्हें बांटा जाएगा। इस राशन के उठान के लिए भारत सरकार ने फिर मौका दिया है। प्रदेश सरकार को कहा है कि यह अंतिम मौका है और एक सप्ताह के भीतर इस राशन का उठान कर लिया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाईं) के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जून माह का लैप्स हुआ राशन अब उन्हें बांटा जाएगा। इस राशन के उठान के लिए भारत सरकार ने फिर मौका दिया है। प्रदेश सरकार को कहा है कि यह अंतिम मौका है और एक सप्ताह के भीतर इस राशन का उठान कर लिया जाए।
विज्ञापन
पीएमजीकेएवाई योजना में जून माह के राशन का शत प्रतिशत वितरण नहीं हो पाया था। जून माह के राशन के उठान के लिए भारत सरकार ने तीन तारीखें रखीं। तीस जून, फिर 31 जुलाई और उसके बाद 15 अगस्त 2022 तक उठान की तिथि का विस्तार किया गया। बावजूद इसके कुल राशन में से सात प्रतिशत का उठान नहीं हो पाया जिसमें लगभग पचास हजार टन राशन गरीबों को बंटा ही नहीं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भारत सरकार ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर कहा कि इस राशन का उठान एक सप्ताह के भीतर कर लिया जाए। इस बाबत आयुक्त खाद्य एवं रसद मार्केंडेय शाही ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए है कि तत्काल राशन उठवाएं। साथ ही ध्यान रखें कि राशन की कालाबाजारी या डायवर्जन न हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राशन वितरण को लेकर बेहद गंभीर हैं। इस मसले पर भारत सरकार में बात की गई थी। इसी का परिणाम रहा कि उठान के लिए एक सप्ताह का मौका और मिल गया है। अब जून माह के राशन का शत प्रतिशत वितरण होगा
- सतीश शर्मा, राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद