फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 50 lakh patients will get free medicines in AYUSH fair, fair will be held in every district

यूपी : आयुष मेले में 50 लाख मरीजों को मिलेंगी निशुल्क दवाएं, हर जिले में लगेगा मेला

Fri, 24 Dec 2021 10:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Dec 2021 10:24 AM IST
सार

जिन मरीजों को स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवा की जरूरत होगी, उन्हें राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अथवा अन्य उच्च चिकित्सालय रेफर किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: 50 lakh patients will get free medicines in AYUSH fair, fair will be held in every district
कोरोना की दवा आयुष-64 - फोटो : Pixabay/@PIB_India/Amarujala

विस्तार

प्रदेश के हर जिले में आयुष मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के जरिए करीब 50 लाख मरीजों को निशुल्क दवा देने की तैयारी है। जिन मरीजों को स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवा की जरूरत होगी, उन्हें राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अथवा अन्य उच्च चिकित्सालय रेफर किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से आयुष को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। आयुष अस्पतालों, डिस्पेंसरी का निर्माण कराने के साथ ही वहां दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। इस विधा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर जिले में आयुष मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रांतीय आयुष मेला अयोध्या में शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेवाल आदि भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


मेले की उपयोगिता को देखते हुए अब इसे हर जिले में आयोजित करने का फैसला लिया गया है। आयुर्वेद निदेशक प्रो एसएन सिंह ने बताया कि आयुष मेले में करीब 50 लाख मरीजों को निशुल्क परामर्श व आयुर्वेदिक दवाएं दी जाएंगी। इसी तरह होम्योपैथिक व यूनानी दवाएं भी दी जाएंगी। मेले में लोगों को आयुष विधा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। सभी जिलों में आयुष मेला आयोजित करने के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश भेजे जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed