{"_id":"61c5f350a640ae79416aaff5","slug":"up-49-new-corona-infected-found-in-the-state-not-a-single-case-in-37-districts-266-active-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में 49 नए कोरोना संक्रमित मिले, 37 जिलों में एक भी केस नहीं, एक्टिव मरीज 266","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में 49 नए कोरोना संक्रमित मिले, 37 जिलों में एक भी केस नहीं, एक्टिव मरीज 266
Fri, 24 Dec 2021 09:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 24 Dec 2021 09:51 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 266 है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1.98 लाख कोविड सैंपल की जांच की गई। अब तक 16 लाख 87 हजार 657 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 49 नए मरीज मिले। सर्वाधिक 12 मरीज गौतम बुद्ध नगर में मिले। वहीं, गाजियाबाद में नौ, लखनऊ में आठ, कानपुर नगर व झांसी में चार-चार औक प्रयागराज में तीन मरीज मिले। कुल 12 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। 37 जिलों में एक भी केस नहीं मिला।
विज्ञापन
वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 266 है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1.98 लाख कोविड सैंपल की जांच की गई। अब तक 16 लाख 87 हजार 657 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में 6 करोड़ 73 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज दी जा चुकी है। 12.41 करोड़ लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 84.23 फीसदी को पहली और 45.66 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।
विज्ञापन