फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ₹450 crore will be spent annually on cashless treatment for 1.2 million teachers and staff, with up to ₹5

यूपी: 12 लाख शिक्षक-कार्मिकों के कैशलेस इलाज पर हर साल खर्च होंगे 450 करोड़, 5 लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज

Wed, 08 Jul 2026 10:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Jul 2026 10:16 PM IST
सार

Cashless treatment in UP: यूपी के शिक्षक-कर्मियों के लिए कैशलेस योजना की बुधवार से शुरुआत हो गई। इस योजना को चलाने के लिए सरकार को प्रतिवर्ष 450 करोड़ खर्च करने होंगे। 

 

विज्ञापन
UP: ₹450 crore will be spent annually on cashless treatment for 1.2 million teachers and staff, with up to ₹5
यूपी के शिक्षकों को कैशलेस इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना की शुरुआत की है। इससे बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 12 लाख शिक्षक व कार्मिक तथा उनके परिवार लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार प्रति शिक्षक 3000 वार्षिक प्रीमियम का पूरा भुगतान करेगी, जिस पर सालाना लगभग 450 करोड़ व्यय होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 9.17 लाख शिक्षक व कार्मिक लाभान्वित होंगे। इनमें परिषदीय विद्यालयों के 434226 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 472735 शिक्षक, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के 13380 शिक्षक एवं कर्मचारी, 167646 शिक्षामित्र एवं अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के 7479 वार्डेन, शिक्षक एवं कार्मिक, विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) तथा प्रधानमंत्री पोषण योजना के पात्र रसोइये शामिल हैं। इसके साथ ही इन सभी के पात्र कार्मिकों के साथ उनके परिवारों को भी योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


माध्यमिक के 2.98 लाख शिक्षक व कार्मिक भी आएंगे दायरे में
योजना से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 2.98 लाख शिक्षक व कार्मिक लाभान्वित होंगे। इनमें अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं सम्बद्ध प्राइमरी विद्यालयों के 67548 प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक एवं मानदेय शिक्षक, अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के 2120 शिक्षक व कर्मचारी, व्यावसायिक शिक्षा योजना के 2000 विषय विशेषज्ञ, स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के 224525 प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व शिक्षक तथा स्ववित्तपोषित संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के 1386 प्रधानाचार्य व शिक्षक शामिल हैं। इनके परिवारों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed