{"_id":"60fd92e22547043d6b74bd36","slug":"up-43-new-patients-found-in-the-state-66-discharged-four-new-patients-of-black-fungus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में 43 नए मरीज मिले, 66 डिस्चार्ज, ब्लैक फंगस के चार नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में 43 नए मरीज मिले, 66 डिस्चार्ज, ब्लैक फंगस के चार नए मरीज
Sun, 25 Jul 2021 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:05 PM IST
सार
प्रदेश में रविवार को 43 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 66 डिस्चार्ज हुए हैं। इसी तरह गोंडा में एक मरीज की मौत हुई है। अन्य जिलों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
कोविड जांच केंद्र में कोरोना की जांच करवाते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में रविवार को 43 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 66 डिस्चार्ज हुए हैं। इसी तरह गोंडा में एक मरीज की मौत हुई है। अन्य जिलों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में इस समय 868 सक्रिय केस हैं। नए मिलने वाले मरीजों में लखनऊ में छह, प्रयागराज में आठ, गौतमबुद्धनगर में पांच, वाराणसी में दो, गाजियाबाद में दो, गोरखपुर में दो, महराजगंज में दो मरीज मिले हैं। इसी तरह 56 जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
लखनऊ में रविवार को ब्लैक फंगस के चार नए मरीज भर्ती किए गए। जबकि 13 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में फंगस की वजह से किसी की मौत नहीं हुई और न ही किसी की सर्जरी की गई। ब्लैक फंगस के भर्ती मरीजों की संख्या अब सौ के करीब रह गई है।
विज्ञापन