फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 42 cases registered for giving inflammatory speeches during elections, 153 cases so far for violation of c

यूपी: चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने पर 42 मुकदमे दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन पर अब तक 153 मुकदमे

Tue, 28 May 2024 08:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 May 2024 08:28 PM IST
सार

यूपी पुलिस ने चुनाव आदर्श संहिता के तहत भड़काऊ भाषण देने के मामले में अब तक 42 मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। सपा नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां को 2019 लोकसभा चुनाव में हेट स्पीच देने पर सजा हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
UP: 42 cases registered for giving inflammatory speeches during elections, 153 cases so far for violation of c
इन चुनावों में हेट स्पीच को लेकर चुनाव आयोग सख्त रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं की जुबानी जंग अब मुसीबत का सबब बन सकती है। प्रदेश पुलिस ने चुनाव की आदर्श आचार संहिता के तहत भड़काऊ भाषण (हेट स्पीच) के 42 मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसमें से सर्वाधिक 6 मुकदमे गोण्डा जिले में दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इसके अलावा फतेहपुर में 3, कानपुर, प्रयागराज, सीतापुर, मुरादाबाद, चित्रकूट, औरैया, बाराबंकी में 2-2 और गाजियबाद, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, शामली, कानपुर देहात, मेरठ, संभल, बलिया, फतेहगढ़, मैनपुरी, फिरोजबाद, चंदौली, कुशीनगर, बदायूं, इटावा, एटा, बलरामपुर, श्रावस्ती, जौनपुर और आजमगढ़ में एक-एक मुकदमा हेट स्पीच की शिकायत पर दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


इन मुकदमों की जद में बसपा के पूर्व नेशनल कोआर्डिटनेटर आकाश आनंद, बसपा के सीतापुर जिलाध्यक्ष विकास राजवंशी, बसपा प्रत्याशी महेंद्र यादव, लखीमपुर से बसपा प्रत्याशी अंशय कालरा, धौरहरा के बसपा प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, उनकी भतीजी मारिया आलम, संभल के सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, संभल के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क, मुरादाबाद से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा, कैराना से बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा आदि शामिल हैं। वहीं बिना अनुमति प्रचार करने के मामले में गोंडा से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह, सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह, उनके बेटे एवं कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम को हुई सजा, अब्बास और उमर फंसे
बता दें कि सपा नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां को 2019 लोकसभा चुनाव में हेट स्पीच देने पर सजा हो चुकी है। हालांकि एमपी-एमएलए कोर्ट ने कुछ दिन पहले उन्हें बरी भी कर दिया है। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में हेट स्पीच देने पर सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी और उनके भाई उमर अंसारी पर मुकदमा हुआ था, जिसकी सुनवाई चल रही है।

सुरजेवाला पर लगी रोक
चुनाव आयोग ने मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे की रोक लगा दी थी। साथ ही उनसे जवाब-तलब भी किया था।


अब तक 153 मुकदमे दर्ज
चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में अब तक बिना अनुमति के सभा व भाषण करने, मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी बांटने, वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग एवं अन्य मामलों में 153 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा 9 एनसीआर भी दर्ज की गयी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed