फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 41 new corona patients in 24 hours, 619 active patients

यूपी : दस जिलों में कोरोना का एक भी केस नहीं, 24 घंटे में 41 नए मरीज, 619 एक्टिव केस

Fri, 06 Aug 2021 02:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Aug 2021 02:25 PM IST
सार

प्रदेश में आज अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, महोबा, पीलीभीत, प्रतापगढ़ और सीतापुर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।

विज्ञापन
UP: 41 new corona patients in 24 hours, 619 active patients

विस्तार

प्रदेश में आज अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, महोबा, पीलीभीत, प्रतापगढ़ और सीतापुर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 53 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 22 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 619 है। 

विज्ञापन


ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 06 करोड़ 69 लाख 67 हजार 783 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 02 लाख 50 हजार 39 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 41 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 79 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। अब तक 16 लाख 85 हजार 299 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश सीएम योगी ने कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका-कवर अति उपयोगी है। कोविड के खिलाफ अब की लड़ाई में टीके की महत्ता स्वयं सिद्ध है। इसके दृष्टिगत, उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है, जिसने अब तक 05 करोड़ 28 लाख 49 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 04 करोड़ 46 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है। सेकेंड डोज के लिए विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। जिन लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है, उनसे संवाद कर यथाशीघ्र टीका-कवर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़/अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत नजर रखी जाए। प्रभावित जनपदों की स्थिति के आकलन के लिए जलशक्ति मंत्री द्वारा आज ही प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया जाए। नदियों के जलस्तर की सतत मॉनीटरिंग की जाए। इटावा, औरैया सहित सभी प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा आपदा प्रबंधन टीमों को 24×7 एक्टिव मोड में रहें। नौकाएं, राहत सामग्री आदि के प्रबंध कर लिए जाने चाहिए। बाढ़/अतिवृष्टि से पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देर न हो।  प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

सीएम ने कहा कि अयोध्या के समग्र विकास के कार्यों की गति तेज करने की आवश्यकता है। आवास विकास, नगर विकास, धर्मार्थ कार्य, पर्यटन आदि विभागों से संबंधित कार्यों के लिए धनराशि आवंटन में देर न हो। प्राथमिकता के आधार तय चरणबद्ध ढंग से कार्यों की पूरा कराया जाए। अंतर्विभागीय समन्वय बनाया जाए। भूमि संबंधी प्रकरणों का त्वरित समाधान कराया जाए।

कोरोना के कारण असमय काल-कवलित हुए कार्मिकों के परिजनों के साथ शासन की पूरी सहानुभूति है। उनके मृतक आश्रित सम्बन्धी देय प्रकरणों को प्रत्येक दशा में अधिकतम एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कर दिया जाए। मृतक आश्रित को नौकरी दी जानी हो अथवा आर्थिक सहायता अनुमन्य हो, एक सप्ताह में इन पर निर्णय ले लिया जाए। अन्यथा की दशा में संबंधित विभाग के शासन स्तर के शीर्ष अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। 

अपर मुख्य सचिव गृह एवं पुलिस महानिदेशक स्तर पर सभी सर्किल और थानों के तथा राजस्व विभाग द्वारा सभी तहसीलों की कार्यशैली की समीक्षा की जाए। जनता से हितों को प्रभावित करने वाले मामलों, लोगों की शिकायतों के निस्तारण आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।


केंद्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से अब तक 552 में से 282 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। 15 अगस्त तक सभी प्लांट की स्थापना की कार्यवाही सम्पन्न कर ली जाए। तकनीशियनों का यथोचित प्रशिक्षण शीघ्र पूरा कराया जाए। जिलाधिकारी गण निर्माणाधीन प्लांट के कार्यों का सतत निरीक्षण करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed