फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 383 permanent principals appointed to government inter colleges, principals appointed after three years;

यूपी: राजकीय इंटर कॉलेजों को मिले 383 स्थाई प्रधानाचार्य, तीन साल बाद हुई है प्रिंसिपलों की तैनाती

Sat, 29 Mar 2025 11:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Mar 2025 11:05 PM IST
सार

Inter colleges in UP: यूपी में तीन साल के बाद राजकीय इंटर कॉलेजों में बड़े पैमाने पर स्थायी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति हुई है। इसमें से 292 महिला राजकीय इंटर कॉलेज हैं। 

विज्ञापन
UP: 383 permanent principals appointed to government inter colleges, principals appointed after three years;
राजकीय इंटर कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग में लगभग तीन साल बाद 383 राजकीय इंटर कॉलेजों को स्थायी प्रधानाचार्य मिले हैं। खास यह कि इसमें 292 महिला राजकीय इंटर कॉलेज हैं। विभाग ने इन सभी संबंधितों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


विभाग में लंबे समय से राजकीय महिला व पुरुष इंटर कॉलेजों में नियमित प्रधानाचार्य की नियुक्ति की मांग की जा रही थी। विभाग ने हाल ही में इंटर कॉलेज के लेक्चरर व असिस्टेंट टीचरों को हेडमास्टर पद पर पदोन्नति की है। इसी क्रम में इन सभी पदोन्नति पाने वाले 383 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया है। यह वह विद्यालय हैं, जहां पर अभी तक प्रभारी शिक्षक कामकाज देख रहे थे।
विज्ञापन


जिन विद्यालयों में हेडमास्टर की तैनाती की गई है, उनमें 91 पुरुष शाखा व 292 महिला शाखा के हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इनका पदस्थापन आदेश जारी करते हुए कहा है कि वे वर्तमान पद से अवमुक्त होकर पदोन्नति पद पर कार्यभार संभाल लें। जो शिक्षक पदोन्नति स्वीकार नहीं करते हैं, वे इसकी लिखित सूचना 30 दिन में शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास यह कि पदोन्नति पाकर प्रधानाचार्य पाने वालों में 53 शिक्षक ऐसे हैं जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें न सिर्फ एक वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा बल्कि उनकी पेंशन भी बढ़ जाएगी। वहीं राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया है कि कई शिक्षकों को 150 किलोमीटर दूर तैनाती दे दी गई है। वहीं कई प्रधानाचार्य ऐसे हैं जो एक ही जिले में एक ही विद्यालय में आठ-आठ साल से तैनात हैं। उन्होंने मांग की कि सेवानिवृत्ति के करीब शिक्षकों को उनके गृह जिले में तैनाती दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed