फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 319 new corona patients were found in the state

Corona Update UP : प्रदेश में कोरोना के 319 नए मरीज मिले, नोडल अधिकारियों की बैठक आज

Mon, 10 Apr 2023 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 12:01 AM IST
सार

अब प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव केस 1192 हो गए हैं। सोमवार को मॉक ड्रिल का जायजा लेने जाने वाले नोडल अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें कोविड प्रबंधन की पुख्ता रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
UP: 319 new corona patients were found in the state
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में कोविड के 319 नए मरीज मिले हैं, जबकि 151 डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव केस 1192 हो गए हैं। सोमवार को मॉक ड्रिल का जायजा लेने जाने वाले नोडल अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें कोविड प्रबंधन की पुख्ता रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में रविवार को गौतमबुद्ध नगर में 62. लखनऊ में 66, गाजियाबाद में 48 गोरखपुर में 10, आगरा में नौ, वाराणसी में सात, प्रयागराज में आठ, नए मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में इससे कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


स्थित यह है कि गौतमबुद्ध नगर में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 298 हो गई है। इसी तरह लखनऊ में 222 और गाजियाबाद में 145 मरीज हो गए हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए 11 एवं 12 अप्रैल को सभी जिलों में एक साथ मॉक ड्रिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कोविड प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया जएगा। इसके लिए शासन की ओर से हर जिले में नोडल अधिकारी भेजे जा रहे है। इन अधिकारियों की सोमवार को बैठक होगी।


इसमें कोविड की स्थित की समीक्षा की जाएगी और मॉड ड्रिल के दौरान देखी जाने वाली व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। ये अधिकारी आक्सीजन प्लांट, दवाओं की व्यवस्था, वार्ड, मैन पॉवर आदि का आकलन करके शासन को रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed