{"_id":"644d6f080b3c5c518e009257","slug":"up-316-citizens-of-the-state-have-returned-from-sudan-so-far-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सूडान से अब तक प्रदेश के 316 नागरिकों की हुई वापसी, शानिवार को लौटे 223 लोगों को घर पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सूडान से अब तक प्रदेश के 316 नागरिकों की हुई वापसी, शानिवार को लौटे 223 लोगों को घर पहुंचाया
Sun, 30 Apr 2023 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:54 AM IST
सार
इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के नागरिक शामिल हैं। सरकार के निर्देश पर सूडान से लौटने वाले नागरिकों को बसों व टैक्सी के माध्यम से घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सूडान से वापस लाए गए भारतीय नागरिक file
- फोटो : ट्विटर/एस जयशंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूडान में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत शनिवार को भी प्रदेश के 223 लोगों की वापसी हुई है। इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के नागरिक शामिल हैं। सरकार के निर्देश पर सूडान से लौटने वाले नागरिकों को बसों व टैक्सी के माध्यम से घर तक पहुंचाया गया। इस प्रकार अब तक प्रदेश के कुल 316 लोगों की सूडान से वापसी हो चुकी है।
विज्ञापन
सूडान से लौटे इन जिलों के नागरिक
लखनऊ-44, देवरिया-37, कानपुर-7, बलिया-18, बस्ती-4, गाजीपुर-10, आजमगढ़-10, वाराणसी-4, प्रयागराज-3, मऊ-13, फतेहपुर- 1, कुशीनगर-24, मुजफ्फरनगर-3, जौनपुर-11, बहराइच-1, गोंडा-1, संतकबीर नगर-1, सिद्धार्थनगर-3, गौतमबुद्धनगर-4, बरेली-2, प्रतापगढ़-1, बलरामपुर-1, मेरठ-1 और गोरखपुर- 19
विज्ञापन