{"_id":"6201644aeb76de182953922a","slug":"up-2414-new-corona-patients-found-in-the-state-12-deaths-active-cases-26-725","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश मिले कोरोना के 2414 नए मरीज, 12 की मौत, एक्टिव केस 26,725","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश मिले कोरोना के 2414 नए मरीज, 12 की मौत, एक्टिव केस 26,725
Mon, 07 Feb 2022 11:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:56 PM IST
सार
प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोगों को 14 करोड़ 94 लाख 81 हजार 855 पहली डोज दी गई है। जबकि दूसरी डोज की संख्या 10 करोड़ 69 लाख 90 हजार 682 है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 2414 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 3822 लोग कोरोनामुक्त हो गए। अब एक्टिव केस की संख्या 26,725 हो गई है। इनमें से 25,268 होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश के 15 जिले में 100 से कम एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 1,66,285 कोविड सैंपल की जांच की गई। सोमवार को सौ से अधिक मरीज सिर्फ चार जिले में हैं। लखनऊ में 423, झांसी में 122, गौतमबुद्ध नगर में 148 और वाराणसी में 122 मरीज हैं। इसी तरह 18 जिले में 10 से कम मरीज मिले हैं। हाथरस में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। प्रदेश में 12 मरीजों की मौत हुई है। जिसमें लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, प्रयागराज, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, चंदौली, फर्रुखाबाद, मिर्जापुर, अयोध्या व औरैया में एक-एक और महराजगंज में दो मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
27 करोड़ वैक्सीन की डोज दी
प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोगों को 14 करोड़ 94 लाख 81 हजार 855 पहली डोज दी गई है। जबकि दूसरी डोज की संख्या 10 करोड़ 69 लाख 90 हजार 682 है। इसी तरह 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को पहली डोज 1 करोड़ सात लाख 67 हजार 534 और दूसरी डोज 3 लाख 80 हजार 55 दी गई है। जबकि प्रीकॉशन डोज 1718956 दी गई है। इस तरह प्रदेश में अब तक 27 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई है।
विज्ञापन