फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 24 suspended Secretariat personnel performing at Chief Secretary's office, 23 notices

यूपी : मुख्य सचिव कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले 24 सचिवालय कर्मियों में एक निलंबित, 23 को नोटिस

Fri, 18 Dec 2020 06:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Dec 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
UP: 24 suspended Secretariat personnel performing at Chief Secretary's office, 23 notices
धरना प्रदर्शन, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बिना अनुमति मुख्य सचिव कार्यालय का घेराव करने वाले 24  सचिवालय कर्मियों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में एक समीक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है तथा 23 को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


सचिवालय के कुछ समीक्षा अधिकारियों ने 9 दिसंबर को पदोन्नति की मांग को लेकर मुख्य सचिव कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया था। सचिवालय प्रशासन विभाग ने बिना विभागीय अनुमति लिए धरना प्रदर्शन को अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता करार दिया है। इन कर्मियों पर यह भी आरोप लगाया है कि कोर्ट में लंबित प्रकरण में धरना-प्रदर्शन कर अनावश्यक दबाव डालने, सरकारी कार्य में व्यवधान डालने की कोशिश की गई। कोविड नियमों के अंतर्गत सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन अरुण प्रकाश ने धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करने के आरोप में उद्यान विभाग में समीक्षा अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर अनुशासनिक करवाई शुरू कर दी है। अन्य 23 समीक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नोटिस पाने वाले 23 समीक्षा अधिकारी
सीमा गुप्ता, सूर्य प्रकाश पांडेय, संजीव शर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश अरोड़ा, जय प्रकाश सिंह, सुधा सिंह, प्रेम चंद्र, रजनीश कुमार गौड़, अरुण कुमार, सूर्य नारायण पांडेय, विजय प्रकाश, विनय कुमार राय, विष्णु श्रीवास्तव, संजीव रत्न मालवीय, कृपा शंकर तिवारी, हरि शंकर नाथ तिवारी, रमेश कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, अमृत सिंह यादव, किशोर टंडन, रवींद्र कुमार चौहान, चंदन कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed