{"_id":"614394b70f41036e4d7be743","slug":"up-24-hour-treatment-and-testing-facility-for-fever-patients-strategy-to-control-dengue-malaria-and-other-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बुखार के मरीजों को 24 घंटे इलाज व जांच की सुविधा, डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों को नियंत्रित करने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बुखार के मरीजों को 24 घंटे इलाज व जांच की सुविधा, डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों को नियंत्रित करने की रणनीति
Fri, 17 Sep 2021 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:32 AM IST
सार
प्रदेश में डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी अस्पतालों में 24 घंटे फीवर क्लीनिक चलाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी अस्पतालों में 24 घंटे फीवर क्लीनिक चलाने का निर्देश दिया गया है। बुखार से संबंधित मरीजों को यहां उपचार के साथ ही जांच की भी सुविधा दी जाएगी। ऐसे मरीजों को वरीयता के आधार पर भर्ती भी किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ एवं सीएमएस को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा के बाद प्रदेश के हर जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में घर-घर स्क्रीनिंग शुरू करा दी गई है। अब अस्पतालों में बुखार के मरीजों के लिए अलग से चिकित्सा सुविधा देने की रणनीति बनाई गई है। अस्पतालों में इमरजेंसी के बगल में फीवर क्लीनिक बनाने का निर्देश दिया गया है। यहां मेडिसिन विभाग के एक-एक डॉक्टर की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। इसी तरह लैब टेक्नीशियन की भी ड्यूटी लगाई गई है। निर्देश दिया गया है कि बुखार के मरीजों की डेंगू, मलेरिया सहित अन्य जांचें निशुल्क की जाएं। जिन मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो अथवा समस्या ज्यादा हो, उन्हें वरीयता के आधार पर भर्ती कर उपचार दिया जाए।
विज्ञापन
प्रदेश में मिले 279 डेंगू मरीज
प्रदेश में बृहस्पतिवार को डेंगू के 279 मरीज मिले हैं। इसमें 14 लखनऊ के हैं। अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 2723 हो गई है। बता दें, प्रदेश में एक जनवरी से 12 सितंबर तक 58 जिलों में कुल 2073 डेंगू के मरीज थे। सितंबर में इनकी संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। डेंगू का स्ट्रेन 2 मिलने से मरीजों की हालत गंभीर हो रही है।
विज्ञापन