{"_id":"60d895f28ebc3e09cd5c9340","slug":"up-21-ips-and-pps-officers-to-retire-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : इस महीने रिटायर होंगे 21 आईपीएस और पीपीएस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : इस महीने रिटायर होंगे 21 आईपीएस और पीपीएस अफसर
Sun, 27 Jun 2021 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Jun 2021 08:44 PM IST
सार
इसमें यूपी काडर के नौ आईपीएस और प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारी शामिल हैं। आईपीएस अधिकारियों में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के अलावा आईजी रैंक के दो अफसर, डीआजी रैंक के तीन अफसर और एसपी रैंक के दो अफसर रिटायर होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस महीने की 30 तारीख को प्रदेश के डीजीपी समेत पुलिस महकमे के कई अधिकारी रिटायर हो जाएंगे। इसमें यूपी काडर के नौ आईपीएस और प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारी शामिल हैं। आईपीएस अधिकारियों में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के अलावा आईजी रैंक के दो अफसर, डीआजी रैंक के तीन अफसर और एसपी रैंक के दो अफसर रिटायर होंगे। यूपी काडर के ही अरुण कुमार जो केंद्र सरकार में आरपीएफ में डीजी हैं, वे भी इसी महीने रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक इस महीने रिटायर होने वाले अधिकारियों में हितेश चंद्र अवस्थी व उनके बैच मेट अरुण कुमार के अलावा आईजी इंटेलीजेंस जेके शुक्ला, आईजी पुलिस मुख्यालय राजेश पंाडेय, डीआईजी पीटीसी दिलीप कुमार, डीआईजी पावर कॉर्पोरेशन साधना गोस्वामी और निलंबित डीआईजी दिनेश चंद्र दुबे शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एसपी रैंक के अधिकारी माधव प्रसाद वर्मा और वीरेंद्र कुमार मिश्रा भी इसी महीने रिटायर हो रहे हैं। प्रांतीय पुलिस सेवा के जो अधिकारी रिटायर हो रहे हैं उसमें एएसपी हर दयाल सिंह, डीएसपी अरुण कुमार, माजिद अब्सार, तेजवीर सिंह यादव, दिग्विजय सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र गौड़, केदार राम, विनोद कुमार शुक्ला, राम बिलास यादव, उदयवीर सिंह और देव कृष्ण शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन