{"_id":"617bb820ff48b007377a318e","slug":"up-20-thousand-learning-driving-licenses-will-be-canceled-on-31-due-to-corona-the-deferment-is-coming-to-an-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 20 हजार लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस 31 को हो जाएंगे निरस्त, कोरोना के चलते दी गई मोहलत हो रही है समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 20 हजार लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस 31 को हो जाएंगे निरस्त, कोरोना के चलते दी गई मोहलत हो रही है समाप्त
Fri, 29 Oct 2021 02:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:30 PM IST
सार
कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा परिवहन दस्तावेजों की वैधता बढ़ाने की दी गई अतिरिक्त मोहलत के बावजूद अपना लाइसेंस अब तक परमानेंट नहीं करा पाए। प्रदेश भर के लगभग 20 हजार लोगों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस 31 अक्टूबर को निरस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
डीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भर के लगभग 20 हजार लोगों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस 31 अक्टूबर को निरस्त हो जाएंगे। ये ऐसे आवेदकों के हैं जिन्होंने कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा परिवहन दस्तावेजों की वैधता बढ़ाने की दी गई अतिरिक्त मोहलत के बावजूद अपना लाइसेंस अब तक परमानेंट नहीं करा पाए।
विज्ञापन
सरकार द्वारा दी गई सहूलियत 31 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है। परिवहन विभाग के सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने सिर्फ एक माह वैधता की अवधि बढ़ाई थी, मगर परमानेंट डीएल के टाइम स्लॉट की वेटिंग लंबी होने के कारण अधिकतर आवेदक मौका ही नहीं पा सके। वर्तमान में 15 नवंबर तक परमानेंट डीएल का टाइम स्लॉट फुल है।
विज्ञापन
लखनऊ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि इनमें लखनऊ के लर्निंग डीएल आवेदकों की तादाद करीब पांच हजार है, जो केंद्र के द्वारा बार-बार मोहलत दिए जाने के बाद भी डीएल परमानेंट नहीं करा पाए। इसी तरह प्रदेश में दो लाख से अधिक अनफिट वाहन भी जिनके अब तक फिटनेस नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन