UP: 28 लाख छात्रों को मिली 3350 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति, सीएम योगी बोले- स्कॉलरशिप का दुरुपयोग मत करना
प्रदेश सरकार ने लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की बड़ी राशि सीधे खातों में भेजी। इस योजना से सभी वर्गों के विद्यार्थियों को लाभ मिला। अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार धनराशि वितरित की गई, जिससे स्कूल और कॉलेज स्तर पर पढ़ने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधीप्रतिष्ठान आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) किया। इस दौरान प्रदेश के कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में करीब 3,350 करोड़ रपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे भेजी गई।
साथ ही 33,334 गरीब परिवारों के आश्रित सदस्यों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 100 करोड़ रुपए की मदद भी दी। ये स्कॉलरशिप सिर्फ एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के छात्रों को दी गई। यानी स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ने वाले लाखों छात्रों को इसका फायदा मिला है।
योगी सरकार का कमजोर वर्ग पर फोकस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, सरकार का प्रयास है कि कोई भी योग्य छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। DBT के माध्यम से छात्रवृत्ति सीधे खातों में पहुंचाने से पारदर्शिता बढ़ी है और छात्रों की समय पर मदद हो पा रही है।
ये स्कॉलरशिप इसलिए दी गई है कि आप और मेहनत कर सकें। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। स्कॉलरशिप आपकी मंजिल नहीं है। परिश्रम आपकी मंजिल है। स्कॉलरशिप के पैसे का दुरुपयोग मत करना। सरकार का संबल है। सपोर्ट करने और आगे बढ़ने के लिए एक प्लेटफार्म दिया गया है। बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई में सरकार मदद कर रही है। अब तक 26 लाख बेटियों को लाभ पहुंचा चुके हैं।
सरकार ने बजट में कई नए प्रावधान किए हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए छत्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। मेरठ, प्रयागराज, झांसी, आगरा व गोरखपुर में भी 500–500 की क्षमता का छात्रावास बनाया जा रहा है।
महिला उद्यमिता सशक्तीकरण अभियान के तहत वहां के प्रोडक्ट को डिस्प्ले के लिए भी पैसे की व्यवस्था की है। हर जिले में युवाओं के स्कीलिंग और एम्प्लायमेंट जोन सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम से बनाया जा रहा है।
43 हजार परिवारों को 100 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। पहले ये पैसा कहां जाता था। ये हर व्यक्ति जानता है। पहले सारी स्कीमों का पैसा समाजवादी के नाम पर परिवारवादी लोग हजम कर जाते थे। सत्ता के समानांतर अपराधी सरकार चलाते थे। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं होती थी।
अल्पसंख्यक छात्रों को अलग-अलग हिस्सों में राशि
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न वर्गों के छात्रों को लाभ मिलेगा। इसमें अनुसूचित जाति के 6.68 लाख छात्रों को करीब ₹467.94 करोड़, सामान्य वर्ग के 4.95 लाख छात्रों को 779.10 करोड़, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को 1838.59 करोड़, अल्पसंख्यक वर्ग के 2.75 लाख छात्रों को 252.76 करोड़ और अनुसूचित जनजाति के 7,236 छात्रों को करीब 11.61 करोड़ की राशि दी जाएगी।
ओपी राजभर बोले- हमारी सरकार ने छात्रवृत्ति काफी बढ़ाई है
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा– हमारी सरकार का सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास मूल मंत्र है। पिछले नौ साल से यूपी में तेजी से विकास हो रहा है। अल्पसंख्यक के कल्याण की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहा है। छात्रवृत्ति राशि में हमारी सरकार ने काफी वृद्धि की है।