{"_id":"69c00cd05ad223c5e109f6d7","slug":"up-2-584-female-operators-will-be-recruited-in-the-state-and-will-be-posted-in-their-home-districts-learn-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में होगी 2584 महिला परिचालकों की होगी भर्ती, गृह जिले में मिलेगी तैनाती; जानिए पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में होगी 2584 महिला परिचालकों की होगी भर्ती, गृह जिले में मिलेगी तैनाती; जानिए पूरी प्रक्रिया
Sun, 22 Mar 2026 09:07 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:07 PM IST
सार
Jobs in UP: उप्र परिवहन निगम में 2584 पदों पर संविदा महिला परिचालकों की भर्ती होगी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले लगेंगे।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में महिला कंडक्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उप्र परिवहन निगम में 2584 पदों पर संविदा महिला परिचालकों की भर्ती होगी। इसके लिए अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले लगेंगे। 25 मार्च से रोजगार मेलों की शुरुआत होगी। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह बताया कि चयनितों को उनके गृह जिले के डिपो में ही तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए इंटरमीडिएट पास होना और सीसीसी प्रमाणपत्र अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का उप्र राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उप्र कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना जरूरी है। एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस, स्काउट-गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार धारकों को मेरिट में पांच प्रतिशत वेटेज मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और इंटर में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन होगा। चयनित महिला परिचालकों को संविदा पर अन्य परिचालकों के समान पारिश्रमिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या में 28 को लगेगा रोजगार मेला
संविदा महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 25, 28 व 30 मार्च और एक 1 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन होगा। 25 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम-बांदा और प्रयागराज में रोजगार मेला लगेगा। 28 मार्च को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या और वाराणसी, 30 मार्च को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन व आजमगढ़ में और एक अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में रोजगार मेले लगेंगे। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन