फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 17 PPS officers transferred, important changes in Noida, Lucknow and Prayagraj

यूपी: 17 पीपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में हुए अहम बदलाव

Thu, 22 Aug 2024 08:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 22 Aug 2024 08:46 PM IST
सार

17 PPS officers transferred: यूपी में तबादलों का दौर जारी है। ज्यादातर तबादले पुलिस विभाग में हुए हैं। नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में हुए तबादले अहम हैं। 

विज्ञापन
UP: 17 PPS officers transferred, important changes in Noida, Lucknow and Prayagraj
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 17 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। हाल ही में सीओ से एडिशनल एसपी के पद पर प्रोन्नत हुए कुछ अधिकारी भी इनमें शामिल हैं, जिन्हें उनकी वर्तमान तैनाती के स्थान पर ही प्रोन्नति प्रदान की गयी है।

विज्ञापन


प्रोन्नत हुए पीपीएस अधिकारियों में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त पंकज कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह एसटीएफ के डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह व अब्दुल कादिर को एएसपी बना दिया गया है। जौनपुर में सीओ अरविंद कुमार वर्मा प्रथम को वहीं पर एएसपी सिटी बनाया गया है।
विज्ञापन


 प्रयागराज में डिप्टी एसपी कुंभ मेला अंशुमान मिश्रा को एएसपी बना दिया गया है। कानपुर नगर में सहायक पुलिस आयुक्त अर्चना सिंह व महेश कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आगरा में सहायक पुलिस आयुक्त पूनम सिरोही को भी अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। यूपीएसआईएसएफ से संबद्ध अतुल कुमार यादव को भी एएसपी बनाया गया है। नोएडा में 49वीं वाहिनी पीएसी में तैनात नितिन कुमार सिंह को उपसेनानायक बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में सहायक पुलिस आयुक्त सुमित शुक्ला व सुधीर कुमार को अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा जौनपुर के एएसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम को एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स में एएसपी (ऑपरेशन) बनाया गया है। मेरठ के एएसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर का तबादला उप्र पावर कारपोरेशन (दक्षिणांचल) किया गया है। 


बुलंदशहर में एएसपी क्राइम डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को मेरठ का एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। फिरोजाबाद के एएसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा प्रथम को सीतापुर में 27वीं वाहिनी पीएसी भेजा गया है। अलीगढ़ में सीओ रवि शंकर प्रसाद को फिरोजाबाद का एएसपी सिटी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed