{"_id":"650dae9d26e83454d50869bd","slug":"up-1681-posts-of-junior-assistant-junior-clerk-increased-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कनिष्ठ सहायक-कनिष्ठ लिपिक के 1681 पद बढ़े, अब 5512 पदों पर होगी भर्ती, तीन अक्तूबर तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कनिष्ठ सहायक-कनिष्ठ लिपिक के 1681 पद बढ़े, अब 5512 पदों पर होगी भर्ती, तीन अक्तूबर तक आवेदन
Fri, 22 Sep 2023 08:41 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 22 Sep 2023 08:41 PM IST
सार
आयोग की ओर से पूर्व में इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें सामान्य चयन के 3768 व विशेष चयन के 63 पद शामिल थे।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
प्रदेश में विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर-तृतीय के लिए 3831 पदों पर चल रही भर्ती में 1681 पद और बढ़ेंगे। अब 5512 पदों पर भर्ती होगी। यह वृद्धि हाल के दिनों में अन्य विभागों से आए प्रस्तावों के आधार पर की गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभागवार सीटों का ब्योरा भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से पूर्व में इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें सामान्य चयन के 3768 व विशेष चयन के 63 पद शामिल थे। अब 1681 पद बढ़ने के बाद सामान्य चयन के 1518 और विशेष चयन के 163 पद बढ़ जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 सितंबर से शुरू हैं और तीन अक्तूबर तक होंगे। वहीं शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 10 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में अन्य नियम व शर्त पूर्व की ही रहेंगी। जो अभ्यर्थी पूर्व में इसके लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन करने, शुल्क जमा करने व आवेदन सब्मिट करने की तिथि भी पूर्व निर्धारित रहेगी।
विज्ञापन