फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 12 new patients of black fungus, the minister inspected KGMU to test the preparations for the third wave

यूपी : ब्लैक फंगस के 12 नए मरीज, तीसरी लहर की तैयारियां परखने मंत्री ने किया केजीएमयू का निरीक्षण

Mon, 07 Jun 2021 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Jun 2021 10:51 PM IST
सार

सोमवार को लखनऊ के अस्पतालों में 12 मरीज भर्ती किए हैं। जबकि केजीएमयू में अब तक संस्थान में 315 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
UP: 12 new patients of black fungus, the minister inspected KGMU to test the preparations for the third wave
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने किया केजीएमयू का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई दिन बाद ब्लैक फंगस के मामलों में सोमवार को कुछ कमी देखने को मिली। सोमवार को लखनऊ के अस्पतालों में 12 मरीज भर्ती किए हैं। सबसे ज्यादा केजीएमयू में सात मरीज भर्ती किए गए हैं। जबकि फंगस की वजह से एक मरीज की जान चली गई। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि अब तक संस्थान में 315 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें काफी डिस्चार्ज हुए हैं और कुछ की मौत भी हो गई। सोमवार को यहां सात नए मरीज भर्ती किए। चार मरीजों के ऑपरेशन किए गए। वहीं लोहिया संस्थान में सोमवार को दो मरीज भर्ती किये गए। पीजीआई में ब्लैक फंगस की चपेट में आए कानपुर निवासी मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यहां तीन नए मरीज भर्ती किए गए हैं। दो मरीजों के ऑपरेशन किए गए।

विज्ञापन



उधर, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां देखने के लिया चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को केजीएमयू का निरीक्षण किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री केजीएमयू के पीडियाट्रिक आईसीयू की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे तथा तैयारियां देख मंत्री संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन


केजीएमयू के वृद्धावस्था व मानसिक स्वास्थ्य विभाग में पीडियाट्रिक आईसीयू तैयार किया गया है। इस वार्ड में 156 बेड तथा 50 से ज्यादा आईसीयू वेंटिलेटर बेड हैं। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि बच्चों के इलाज की पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। जरूरी दवाओं के भी इंतजाम कर लिए गए हैं। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ भी हैं। डॉक्टरों के प्रशिक्षण का काम भी चालू हो गया है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार, कुलसचिव आशुतोष द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed