फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 1.5 meter high wall will be built on the approach road of incomplete bridges, the government took the deci

यूपी: अधूरे पुलों के पहुंच मार्ग पर बनेगी 1.5 मीटर ऊंची दीवार, बरेली हादसे के बाद शासन ने लिया फैसला

Wed, 27 Nov 2024 06:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Nov 2024 06:37 AM IST
सार

Bareilly accident: बरेली में अधूरे पुल से गिरने की वजह से हुए हादसे के बाद शासन ने अधूरे पुलों पर दीवार बनाने का निर्देश जारी किया है। 
 

विज्ञापन
UP: 1.5 meter high wall will be built on the approach road of incomplete bridges, the government took the deci
बरेली में इसी पुल पर हुआ था हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अधूरे और क्षतिग्रस्त पुलों के पहुंच मार्ग पर डेढ़ मीटर ऊंची आरसीसी की दीवार बनाई जाएगी। बरेली में हुए हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


निर्देशों में कहा गया है कि असुरक्षित, क्षतिग्रस्त और अधूरे पुलों पर वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए तीन दीवारें निर्मित होंगी। पहली दीवार संवेदनशील स्थल से 20-25 मीटर दूरी पर, दूसरी दीवार 50-100 मीटर की दूरी पर और तीसरी एप्रोच रोड पर दोनों ओर बनाई जाएगी। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सेतुओं का सहायक अभियंता सप्ताह में एक बार, अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता 15 दिन में एक बार और मुख्य अभियंता महीने में एक बार निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


महाकुंभ के लिए 25 पीसीएस अधिकारी और 16 नायब तहसीलदार तैनात
प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में अगले साल आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले को अच्छे से संपन्न कराने के लिए 25 पीसीएस अधिकारी और 16 और नायब तहसीलदारों की तैनाती की है। नियुक्ति और राजस्व परिषद की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। महाकुंभ के लिए बनाए जाने वाले सेक्टरों का प्रभारी पीसीएस अधिकारियों को बनाया गया है और उनके साथ तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed