फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unnao station get warning of bomb blast

उन्नाव स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हडकंप

Mon, 12 Oct 2015 09:20 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
unnao station get warning of bomb blast

किसी गुमनाम व्यक्ति ने रविवार को जीआरपी प्रभारी के सीयूजी नंबर पर फोन कर उन्नाव रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। इससे रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा छान मारा। यात्रियों का सामान खुलवाकर मेटल डिटेक्टर से जांच की।

विज्ञापन


इस दौरान कहीं भी बम या विस्फोटक नहीं मिला। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। रविवार को जीआरपी प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा के सीयूजी नंबर 9454404435 पर 09651255695 नंबर से काल आई। कालर ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर बम लगाया जा चुका है। दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर फटेगा।
विज्ञापन


यदि बम ढूंढ कर स्टेशन बचा सकते हो तो बचा लो। एसओ के काल बैक करने पर मोबाइल स्विच आफ बताने लगा। जीआरपी प्रभारी ने डीजी कंट्रोल के साथ स्थानीय व जीआरपी के कंट्रोल रूम को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे त‌क अटकी रही पुलिस की सांसे

unnao station get warning of bomb blast

एसपी ने पुलिस लाइन के आरआई महबूब अली के साथ डॉग स्क्वायड और कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव को तुरंत रेलवे स्टेशन भेजा। पुलिस ने जीआरपी व आरपीएफ के साथ प्लेटफार्म एक से लेकर पांच तक की जांच की। एक यात्री के लगेज में संदिग्ध वस्तु दिखी।

पुलिसकर्मियों ने मेटल डिटेक्टर से जांच की तो पता चला यात्री रेलवेकर्मी है और संदिग्ध वस्तु लैंपनुमा टार्च है। मेन गेट के बाहर एक जगह गद्दे के नीचे मिले झोले की भी जांच की गई।टिकट व आरक्षण खिड़की पर भी छानबीन हुई।

इस दौरान डेढ़ घंटे तक पुलिस अफसरों की सांसें अटकी रहीं। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी मिली थी, उसे सर्विलांस से लगभग ट्रेस कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed