{"_id":"5ae2d7f14f1c1b330a8b6d67","slug":"unnao-rape-case-machismo-test-will-be-done-of-kuldeep-singh-sengar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांड : इसी सप्ताह आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की मर्दानगी की होगी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप कांड : इसी सप्ताह आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की मर्दानगी की होगी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव रेप कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मर्दानगी की जांच इसी हफ्ते लखनऊ पीजीआई में सीबीआई करा सकती है। इससे पहले केजीएमयू में जांच के बारे में पता करने सीबीआई पहुंची थी लेकिन यहां जांच की सुविधा न होने पर डॉक्टरों ने विधायक को पीजीआई या दिल्ली एम्स ले जाने की सलाह दी।
सीबीआई टीम केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में सेंगर की मर्दानगी की जांच कराने के लिए आई थी। सीबीआई सेंगर को साथ नहीं लाई थी। टीम ने विभाग के डॉक्टरों से मुलाकात की। सीएमएस व यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसएन शंखवार को पूरे मामले की जानकारी दी।
डॉ. शंखवार ने बताया कि सेंगर की जो जांच होनी है उसकी सुविधा केजीएमयू में नहीं है। लिहाजा उन्हें पीजीआई या एम्स जाने की सलाह दी गई है। बता दें कि रविवार को सीबीआई गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आरोपी विधायक की सेहत की जांच करा चुकी है।
विज्ञापन
चूंकि रेप के आरोप लगे हैं, इसलिए यूरोलॉजी विभाग में जांच जरूरी है। अब सीबीआई विधायक को पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग ले जाने की तैयारी कर रही है। संभवत: इसी हफ्ते उन्हें पीजीआई ले जाया जा सकता है।