{"_id":"5d43f0618ebc3e6cf035e125","slug":"unnao-case-truck-driver-and-cleaner-to-present-in-cbi-court-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड : ट्रक चालक व क्लीनर सीबीआई कोर्ट में पेश, जांच अधिकारियों ने दी रिमांड की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड : ट्रक चालक व क्लीनर सीबीआई कोर्ट में पेश, जांच अधिकारियों ने दी रिमांड की अर्जी
Fri, 02 Aug 2019 03:25 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 02 Aug 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे में गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर आशीष पाल व क्लीनर मोहन श्रीवास को शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान सीबीआई ने दोनों को रिमांड पर दिए जाने की अर्जी अदालत के सामने रखी, जिसपर कोर्ट विचार कर रही है।
विज्ञापन
रिमांड पर लिए जाने के बाद सीबीआई की कोशिश होगी कि सच्चाई सामने आ जाए कि यह हादसा है या हत्या। बताया गया कि कड़ी सुरक्षा में पुलिस आरोपियों को रायबरेली से लखनऊ सीबीआई कोर्ट ले गई है। इसके साथ ही सीबीआई और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर सीन रिक्रिएशन करने भी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रक नंबर up:33AT 6501 और स्विफ्ट कार नंबर up:33 R 6566 के बीच हुई टक्कर का डेमो कराकर देखा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब हो सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को निपटाने के लिए सीबीआई को 7 दिन का समय दिया है, जिसके बाद सीबीआई की टीमें लगातार इस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं। इसी के साथ सीबीआई की एक टीम ने दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में तैनात रहे माखी थाना व पुलिस लाइन से कई पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार दोपहर को लखनऊ बुलाया है।