फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unity seen before ayodhya decision by supreme court, iqbal ansari meets pujari satyendra

अयोध्या विवाद में फैसला आने से पहले दिखा भाईचारा, पुजारी सत्येंद्र दास से मिले इकबाल अंसारी

Thu, 17 Oct 2019 09:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 17 Oct 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
unity seen before ayodhya decision by supreme court, iqbal ansari meets pujari satyendra
पुजारी सत्येंद्र से मिलते इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala

सुनवाई पूरी होने के बाद जहां पूरे देश को फैसले का इंतजार है तो वहीं रामनगरी में एक बार फिर सांप्रदायिक सद्भाव बुलंद होता दिखा। गुरुवार को मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी रामजन्मभूामि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आवास पर पहुंचे और गले मिलकर सद्भाव का संदेश दिया। पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि फैसला कुछ भी आए रामनगरी का सौहार्द कभी भी प्रभावित नहीं होने वाला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमन, चैन कायम रहना चाहिए। हम दोनों ने मिलकर पूरे देश को यह संदेश दिया है कि निर्णय किसी के हक में आए, सद्भाव बना रहना जरूरी है। इकबाल अंसारी ने कहा कि वे पुजारी जी से आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पर अक्सर आते रहते हैं। 
विज्ञापन


गुरूवार को भी उन्होंने पुजारी से मिलकर उनका आशीर्वाद ली। हम सबकी कामना है कि देश में अमन-चैन कायम रहा, अयोध्या समृद्धि और तरक्की के रास्ते पर बढ़े। क्योंकि लंबे अरसे से चल रहे विवाद ने अयोध्या की तरक्की को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा मामले में सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला देगी हम मानने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed