{"_id":"68dd960ee976e20cbe057d55","slug":"unity-and-sandeep-academy-win-easily-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1410828-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूनिटी व संदीप अकादमी ने दर्ज की आसान जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूनिटी व संदीप अकादमी ने दर्ज की आसान जीत
विज्ञापन
लखनऊ। यूनिटी और संदीप अकादमी ने अपने मुकाबले जीतते हुए अखिलेश दास मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे अंक प्राप्त किए। यूनिटी ने चैंपियन क्लब को नौ विकेट और संदीप अकादमी ने नकवी स्पोर्टिंग को 60 रन से हराया।
सूर्या ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में चैंपियंस क्लब की टीम 14वें ओवर में 33 रन पर लुढ़क गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। राज यादव ने तीन और प्रणव व हादी इमरान ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में यूनिटी अकादमी ने सातवें ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सैयद अकबर ने नाबाद 26 रन बनाए।
प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में संदीप अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सलमान अली ने 54 गेंदों पर 69 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। सरवन यादव ने तीन और मो. आमिर को दो-दो विकेट मिले। जवाब में नकवी स्पोर्टिंग की टीम का पुलिंदा 16.3 ओवर में 76 रन पर बंध गया। मो. आमिर (28) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। अभिषेक सोनी ने तीन और सौरभ मिश्रा व अश्विनी यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। (माई सिटी रिपोर्टर)