फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unique id number plate is attached to homes after gis survey

सर्वे बाद घरों पर लगेंगी जीआईएस वाली नंबर प्लेट

Mon, 05 Apr 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Unique id number plate is attached to homes after gis survey
सर्वे बाद लगेगी यूनीक आईडी नंबर वाली प्लेट। - फोटो : ??? ?????
गोमती नगर और इंदिरा नगर सहित जिन इलाकों में गृहकर के लिए ज्योग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सर्वे का काम पूरा हो गया है वहां के घरों पर अब जल्द ही यूनीक आईडी की नंबर प्लेट लगाने काम शुरू होगा।
विज्ञापन

प्लेट पर यूनीक आईडी नंबरिंग के आधार पर भवन का पूरा ब्यौरा टैक्स सहित आसानी से निकाला जा सकेेगा। इसके लिए हर नंबर प्लेेट पर एक क्यूआर कोड होगा। इसे स्कैन करने पर जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

करीब दो साल से शहर में भवनों के जीआईएस सर्वे का काम चल रहा है। इसकी शुरुआत गोमती नगर क्षेत्र से हुई थी।
इसे लेकर क्षेेत्रीय नगर पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के अपर निदेशक एके गुप्ता की ओर से नगर निगम से नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू करने की अनुमति के साथ ही अनापत्ति भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के तहत हर भवन को 17 अंकों का एक यूनीक आईडी कोड दिया गया है। सर्वे के बाद जो यूनीक आईडी कोड भवनों को आवंटित किए गए हैं, उनकी एक नंबर प्लेट अब मकानों पर लगाई जाएगी।

इसकी शुरुआत भी गोमती नगर के करीब पचास हजार घरों से होनी वाली है। इसके बाद इंदिरा नगर और आशियाना क्षेत्र के भवनों में यह काम शुरू किया जाएगा।
छह जोन में पूरा हो चुका है सर्वे
नगर निगम में आठ जोन हैं। इनमें से छह जोन में जीआईएस सर्वे पूरा हो चुका है। इस वक्त सिर्फ जोन पांच व छह में सर्वे का काम चल रहा है। नगर निगम के रिकॉर्ड के तहत करीब छह लाख भवन हैं। इनमें जोन चार में करीब 50 हजार हैं। ऐसे में अभी करीब 50 हजार घरों पर पहले चरण में नंबर प्लेट लगाने का काम होगा।
इस तरह होगी कोडिंग
पहले दो अंक- प्रदेश का कोड
तीसरा से पांच तक अंक - नगर निगम कोड
छठा व सातवां अंक - नगर निगम जोन कोड
आठ से लेकर दस अंक तक - वार्ड का कोड
11 से 16 अंक तक - संपत्ति का कोड
17वां अंक (विशेष अक्षर) - आर आवासीय, एन अनवासीय और एम मिश्रित संपत्ति उपयोग के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed