फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union Minister of State was in the news because of his sons, one son has died due to drinking alcohol

Lucknow News: बेटों की वजह से हमेशा चर्चा में रहे केंद्रीय राज्यमंत्री, एक बेटे की शराब पीने से हो चुकी है मौत

Fri, 01 Sep 2023 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव पंकज विश्वकर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
पंकज विश्वकर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Sep 2023 08:47 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक पत्नी जय देवी कौशल का बेटा बीते 2020 शराब पीने से 2020 में हुई थी आकाश की मौत । बीती 19 अक्टूबर 2020 में सांसद कौशल किशोर के बड़े बेटे आकाश किशोर उर्फ जैवी का निधन हो गया था।

विज्ञापन
Union Minister of State was in the news because of his sons, one son has died due to drinking alcohol
कौशल किशोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक पत्नी जय देवी कौशल का बेटा बीते 2020 शराब पीने से 2020 में हुई थी आकाश की मौत । बीती 19 अक्टूबर 2020 में सांसद कौशल किशोर के बड़े बेटे आकाश किशोर उर्फ जैवी का निधन हो गया था। आकाश किशोर को किडनी की समस्या से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


आकाश किशोर नशे का आदी था, मौत हो जाने के बाद कौशल किशोर ने नशा मुक्त आंदोलन की मुहिम चलाई। बीते साल 2021 में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के दूसरे बेटे आयुष किशोर की पत्नी अंकिता ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया की था। अंकिता ने हाथ की नस काटने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। आयुष का नाम तब विवादों में आ गया जब उसने अपने ही ऊपर गोली चलवाने का आरोप लगा। पुलिस जांच में भी खुलासा हुआ कि आयुष ने अपने साले आदर्श के जरिये खुद पर गोली चलवाई थी।

विज्ञापन

 

पुलिस का कहना था कि आयुष ने अंकिता के साथ लव मैरिज की थी। दावा किया गया है कि कौशल किशोर इस शादी से खुश नहीं थे इसलिए आयुष अलग अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। इससे पहले अंकिता ने वीडियो में रो-रोकर आयुष और उसके घरवालों पर आरोप लगाया था। उसने कहा था की 'आयुष मेरी कोई गलती नहीं थी, तब भी तुमने मुझे छोड़ दिया। मैने कुछ नहीं किया फिर भी फंसा दिया। झूठे आरोप लगा दिए, मैने कहां गलती की? तुमसे शादी की, तुम्हारे साथ रही यह गलती की। मैं तुम्हारे साथ खुश थी जैसी भी मैं थी। तुमने गलत कर दिया मेरे साथ, जीने की कोई वजह नहीं छोड़ी।1 सितम्बर 2023 की बीती रात कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर उनके दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिसमे विकास किशोर का पिस्टल मौके से बरामद हुआ गोली विकास के पिस्टल से चली।लोगो की माने तो राजनीति विरासत को भी लेकर बेटो में रंजिश बनी रहती है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed