फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union Minister Kaushal Kishore: Lost a son to alcohol addiction

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर: एक बेटा शराब की लत में खोया, बाकी दो ने अपनी हरकतों से कराई पिता की किरकिरी

Sat, 02 Sep 2023 09:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 Sep 2023 09:40 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर दुबग्गा के बेगरिया में परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी जया कौशल मलिहाबाद से भाजपा की विधायक हैं। परिवार में तीन बेटे प्रभात किशोर, आकाश किशोर उर्फ जैवी और विकास किशोर हैं।

विज्ञापन
Union Minister Kaushal Kishore: Lost a son to alcohol addiction
राज्यमंत्री कौशल किशोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहनलालगंज के सांसद व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर पिछले तीन साल से बेटों के कारण सुर्खियों में लगातार बने हुए है। यह सिलसिला बड़े बेटे की अक्तूबर 2020 से शुरू हुआ तो सितंबर 2023 तक थम नहीं सका। कभी दत्तक पुत्र ने महीनों किरकिरी कराई तो अब छोटे बेटे के दोस्त की हत्या उसी के घर में होने से सुर्खियों में आ गये।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर दुबग्गा के बेगरिया में परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी जया कौशल मलिहाबाद से भाजपा की विधायक हैं। परिवार में तीन बेटे प्रभात किशोर, आकाश किशोर उर्फ जैवी और विकास किशोर हैं। वहीं उन्होंने एक बेटे आयुष किशोर को गोद लिया है। जो मड़ियांव में रहता है।
विज्ञापन


नशे ने ले ली जान

आकाश किशोर उर्फ जैवी को शराब की लत लग गई। जिसके कारण उसका लीवर व किडनी खराब हो गया। लंबे समय तक उसका इलाज केंद्रीय मंत्री ने कराया लेकिन बेटे की 19 अक्तूबर 2020 को मौत हो गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने नशा मुक्ति अभियान शुरू किया। जिसमें पूरा परिवार हिस्सेदार बन गया। केंद्रीयमंत्री ने कई जगह जागरूकता रैली, बाइक रैली व घर-घर नशा से दूर रहने की अपील कर अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




छोटे ने खूब कराई किरकिरी

2021 में केंद्रीय मंत्री के दत्तक पुत्र आयुष किशोर पर मडि़यांव के 60 फीटा रोड पर 3 मार्च को देर रात को फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद से आयुष कई दिनों तक लापता रहा। उसने आरोप अपने साले पर लगाया। पुलिस की विवेचना शुरू हुई तो आयुष के साजिश रचने की बात सामने आई। इसके बाद 6 मार्च को वह मड़ियांव थाने पहुंचा। जहां दो दिन तक उससे पूछताछ की गई। इसी बीच कुछ दिन बाद आयुष की पत्नी अंकिता ने केंद्रीयमंत्री के परिवार गंभीर आरोप लगाया। हालांकि केंद्रीयमंत्री के करीबी बताते हैं कि आयुष ने लव मैरिज की थी। जिसके कारण कौशल नाराज थे। इसी कारण उसे मड़ियांव के मकान में रहने भेज दिया। अंकिता ने पुलिस को चकमा देकर 15 मार्च को केंद्रीयमंत्री के बेगरिया स्थित पैतृक आवास पहुंची। वहां देर रात करीब डेढ़ बजे हाथ की नस काट ली। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से परेशान होकर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने आयुष को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। इस मामले में आयुष की पत्नी अंकिता के पिता ने 24 जून को केंद्रीयमंत्री के बेटे पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

विकास के दोस्तों की हरकत से फिर सुर्खियों में

केंद्रीय मंत्री को आकाश उर्फ जैवी व आयुष के मामलों से कुछ राहत मिली ही थी कि एक सितंबर को फिर से वह सुर्खियों में आ गये। इस बार सुर्खियों में लाने वाला उनका राजैनतिक विरासत संभाल रहा बेटा विकास किशोर है। उसके दोस्तों की नशे में धुत्त होकर जुआ खेलने के विवाद में विनय की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मंत्री के बेटे के आवास में हुई। वारदात में विकास के ही लाइसेंसी असलहे का प्रयोग किया गया। कौशल किशोर विकास को पत्नी की सीट मलिहाबाद से विधान सभा का टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि पार्टी ने उनकी पत्नी को हरी झंडी दी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed