{"_id":"5aacf2264f1c1bbd758b5ff0","slug":"uninterrupted-electricity-supply-to-all-saktipeeth-during-navratra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में सभी शक्तिपीठों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में सभी शक्तिपीठों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Mar 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के अवसर पर 18 मार्च से प्रदेश की सभी शक्तिपीठों समेत सौ प्रमुख धार्मिक स्थलों को निर्बाध बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पावर कॉर्पोरेशन ने सभी क्षेत्रीय लोड डिस्पैच सेंटरों (आरएलडीसी) को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर देवी मंदिरों में मेला लगता है, साथ ही हजारों श्रद्धालु देवी के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश की सभी शक्तिपीठों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों को 18 मार्च से 25 मार्च तक कटौती मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन
वहीं, प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने सभी कंपनियों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं समेत सभी अधिकारियों आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी कम से कम समय में ठीक करने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बीकेटी के मां चंद्रिकादेवी मंदिर भी कटौती मुक्त
लखनऊ में बीकेटी स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर, हरदोई के मां सरवन देवी जी मंदिर, सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित ललिता देवी, फैजाबाद में हनुमान गंढ़ी मंदिर समेत अन्य जिलों के प्रमुख मंदिरों को कटौती मुक्त रखा जाएगा।