{"_id":"64b82e053e888b44d50bb6f4","slug":"uncontrollable-dumper-trampled-a-woman-walking-to-plant-paddy-raebareli-news-c-101-1-slko1032-1275-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू डंपर ने धान लगाने पैदल जा रही महिला को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू डंपर ने धान लगाने पैदल जा रही महिला को रौंदा
Thu, 20 Jul 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड पर पूरे खारा के निकट बुधवार को सुबह करीब आठ बजे बेकाबू डंपर ने धान लगाने जा रही महिला को रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिवारीजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का भरोसा दिला कर जाम खुलवाया।
नवरंग सिंह का पुरवा गांव निवासिनी रामकुमारी (48) पत्नी मंगली अन्य महिलाओं के साथ मोती का पुरवा गांव में पैदल धान लगाने जा रही। खारा का पुरवा के गांव के निकट बछरावां की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने उसे पीछे से कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग रहा था, तभी राहगीरों ने उसे कुछ ही दूरी पर दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटना से आहत मृतका के परिवारिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी डंपर चालक पर कार्रवाई किए जाने को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।
इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। पुलिस मृतक के परिवारीजनों को देर तक समझाने बुझाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर ने मृतका परिवारीजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। तब जाकर हाइवे पर आवागमन बहाल हो सका। हादसे के बाद पति मंगली, बेटे सर्वेश व विकास, बेटियां सुमिता व सुषमा का रो-रो कर हाल बेहाल है। सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।