फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncle arrested for throwing acid on nephew in door dispute

Lucknow News: दरवाजे के विवाद में भतीजे पर फेंका तेजाब, चाचा गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 20 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Uncle arrested for throwing acid on nephew in door dispute
दरवाजे के विवाद में भतीजे पर फेंका तेजाब, चाचा गिरफ्तार
लखनऊ। दुबग्गा में शनिवार को सैथा गांव निवास आशीष (25) के सिर पर उनके चाचा महेश शर्मा ने तेजाब फेंक दिया। आशीष के सिर, गर्दन, चेहरे और पीठ पर गहरे घाव हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। महेश का आशीष से रास्ते में दरवाजा बनवाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सैथा निवासी आशीष मजदूरी करते हैं। उनके घर के सामने आने-जाने का रास्ता संकरा है। उसी गली में रहने वाले उनके चाचा महेश सुबह करीब 11 बजे अपने घर का दरवाजा बनवा रहे थे। आशीष ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा। मना करने पर महेश ने अपने घर में बोतल में रखा तेजाब आशीष के सिर पर फेंक दिया।
विज्ञापन


एक साल पहले भी हुआ था विवाद

आशीष के घरवालों ने बताया कि सालभर पहले भी महेश ने दरवाजा बनवाने की कोशिश की थी, पर पुलिस ने दरवाजे को बंद करा दिया था। तब से आरोपी रंजिश रखे था। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक महेश को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पीड़ित के घरवालों की तहरीर पर महेश, विनोद कुमारी, अनुजलता, मदन और उसकी पत्नी सीता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed