फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unanswered questions by police

गैंगरेप कांड के इन सवालों के भी देने होंगे जवाब

Wed, 23 Jul 2014 02:20 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Jul 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
unanswered questions by police

लखनऊ गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में पुलिस की ढील और गैर जिम्मेदाराना जांच प्रणाली से मृतका के परिवार वाले नाखुश हैं। यही वजह है कि परिवार के सभी सदस्य धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर हजरतगंज के गांधी प्रतिमा पर बैठे परिवार के सदस्यों की मांग है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई हो और दोषियों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन

किसके कहने पर महिला घर से बाहर निकली?

unanswered questions by police

लखनऊ गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में सरकार के सख्त रवैये के बाद आनन-फानन में किए गए खुलासे में जहां पुलिस की तफ्तीश की तमाम खामियां सामने आ रही हैं वहीं कई सवालों के पुलिस के पास अभी भी जवाब नहीं हैं।

ऐसे सवालों के जवाब में आला अफसर या तो चुप्पी साध रहे हैं या फिर जवाब देना उचित न होने के तर्क की आड़ ले रहे हैं।

केस का खुलासा करे जाने का बार-बार दावा करने वाले पुलिस अफसर अभी भी यह जवाब नहीं दे सके हैं कि आखिर राजीव या राजू नाम का कौन शख्स है, जिसके नाम से बुलाए जाने पर महिला रात में अपने घर से बाहर निकल पड़ी।

राजीव के बारे में कोई जानकारी नहीं

unanswered questions by police

पुलिस का ही कहना है कि राम सेवक ने जब अजीज के सिम कार्ड से महिला के मोबाइल पर फोन किया तो उसने कहा कि क्या राजीव बोल रहे हो, जिस पर राम सेवक ने खुद को राजीव बताते हुए उससे बात की थी।

पुलिस अफसर ही कह रहे हैं कि अजीज के सिमकार्ड पर महिला व आरोपी की एक-दो नहीं बल्कि 28 बार बात हुई थी, जिसमें कई बार महिला ने खुद फोन किया था।

डीआईजी नवनीत सिकेरा ने भी माना कि कई बार महिला और आरोपी की एक घंटे तक बातचीत होती रही है। ऐसे में जिस राजीव को महिला पहले से ही जान रही थी और जिसके बुलाने पर वह देर रात अपने दोनों बच्चों को घर में अकेला छोड़ कर बाहर निकली, उस राजीव के बारे में फिलहाल पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

महिला का मोबाइल कहां है?

unanswered questions by police

पुलिस का उल्टा यह कहना है कि राम सेवक ही राजीव है। वह भी यह दावा तब किया जा रहा है जबकि पुलिस इसके साथ ही यह भी कह रही है कि राम सेवक ने अजीज के सिम कार्ड का वारदात के तीन पहले से ही इस्तेमाल करना शुरू किया।

राजीव के बारे में अतिरिक्त जानकारी करने के लिए क्या महिला के सिम कार्ड की काल डिटेल निकाली गई है। इस पर अफसर चुप्पी साधे हैं।

डीआईजी ने माना कि न अजीज का मोबाइल फोन मिला न ही महिला का। उन्होंने कहा कि महिला के फोन की तलाश हो रही है। यह अपील भी की कि अगर किसी को महिला का मोबाइल मिला हो तो वह इसे पुलिस को सौंप दे।

घर से मोहनलालगंज तक कैसे पहुंची?

unanswered questions by police

जहां महिला का आवास है वहां से मोहनलालगंज में उस जगह पहुंचने के लिए जहां कोई रामसेवक उसका इंतजार कर रहा था, रात में सवारी का कोई साधन नहीं मिलता है।

पुलिस का मानना है कि महिला ऑटो या टेंपो कर वहां तक पहुंची होगी।

लेकिन किस ऑटो या टेंपो से वह वहां तक पहुंची उसे तलाश करने की पुलिस ने फिलहाल जरूरत नहीं समझी है।

रामसेवक का हुलिया नहीं पहचान सकी महिला

unanswered questions by police

पुलिस का कहना है कि महिला ने बाद में राम सेवक का चेहरा देखा और विरोध किया।

लेकिन इससे पहले वह राम सेवक के साथ उसकी मोटर साइकिल पर बैठ कर उससे बातचीत करती हुई रात के समय घर से दूर पहुंच गई।

पुलिस अफसरों के पास इस बात का भी जवाब नहीं है कि  महिला रात में अपने किसी परिचित के साथ ही बाहर निकलने पर राजी हुई होगी और ऐसे में वह क्या मोटर साइकिल पर बैठे राम सेवक के कद-काठी और हुलिये को नहीं पहचान सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed