फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uma Bharti reached Ayodhya, did darshan-worship in Ramlala and Hanumangarhi, said politics is not right in the farmers' movement

उमा भारती पहुंचीं अयोध्या, रामलला व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन, बोलीं-किसान आंदोलन में राजनीति ठीक नहीं

Wed, 06 Oct 2021 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Oct 2021 08:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि किसान आंदोलन में राजनीति की चेष्टा करना न तो किसानों के हित में है, न ही भारत के संविधान व लोकतंत्र के।

विज्ञापन
Uma Bharti reached Ayodhya, did darshan-worship in Ramlala and Hanumangarhi, said politics is not right in the farmers' movement
अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर निकलतीं उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचीं। रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा कि लखीमपुर कांड की मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है तो उस पर किसी को कुछ कहना नहीं चाहिए। किसान आंदोलन में राजनीति की चेष्टा करना न तो किसानों के हित में है, न ही भारत के संविधान व लोकतंत्र के।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कहा कि 2014 के चुनाव से लेकर 2019 व अब 2022 के चुनाव से पहले न जाने कितनी साजिश हुई। सबसे ज्यादा असहिष्णुता की शिकार तो भाजपा हुई है, मोदी व योगी हुए हैं। हमारी छोटी से बात को तिल का ताड़ बनाकर उछाला जाता है। पूरी कोशिश हो रही है कि हिंसा हो, दंगे हों। बेकसूर लोग मारे जाएं। खून की नदियां बहें और इनमें कांग्रेस व सपा के नेता नाव चलाकर सत्ता के सिंहासन तक पहुंचें।
विज्ञापन


पूर्व सीएम उमा ने कहा प्रियंका वाड्रा इमरजेंसी और 10 हजार सिखों को जिंदा जलाना भूल गईं। धर्म के नाम पर भारत-पाकिस्तान का बंटवारा कराना भी भूल गईं। महात्मा गांधी की जो कृषि नीति थी कि देश कृषि आधारित आर्थिक प्रगति के रास्ते को पकड़े, उसको नेहरू जी ने पलट दिया। कांग्रेस को कृषि, किसान, लोकतंत्र, संविधान ये शब्द बोलने का अधिकार ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उमा भारती ने कहा कि अयोध्या से मेरी राजनीति की शुरूआत नहीं हुई है। मैं छह साल की उम्र से प्रवचन कर रही थी, राजनीति में आने से पहले बहुत भ्रमण हो चुका था। जब मैं अयोध्या आई तो मैं दूसरी बार सांसद बनी थी। इसलिए मेरी राजनीति अयोध्या से नहीं शुरू हुई बल्कि अयोध्या मेरे लिए आस्था का विषय रही। रामानंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन पर भी उन्होंने शोक जताया।

संतों से लिया आशीर्वाद
उमा भारती ने अयोध्या में दर्शन-पूजन के दौरान संतों से भी आशीर्वाद लिया। हनुमानगढ़ी में पुजारी राजूदास ने उमा भारती को रामनामा व माल्यार्पण कर सत्कार किया। इसके बाद उमा भारती ने रामजन्मभूमि से सटे प्राचीन रंगमहल मंदिर पहुंचकर महंत रामशरण दास से आशीर्वाद लिया और कुशलक्षेम पूछा।


उमा भारती ने लिया महंत का हालचाल
लखनऊ में मेदांता हास्पिटल में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की हालत में सुधार हुआ है। मंगलवार को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती हास्टिल पहुंची और महंत का हालचाल लिया। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डा. राकेश कपूर ने बताया कि महंत की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें सांस लेने और पेशाब में तकलीफ होने पर भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed