फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ultrasound of 44 pregnant women at private centers

Lucknow News: 44 गर्भवती महिलाओं का निजी सेंटरों पर हुआ अल्ट्रासाउंड

Tue, 11 Apr 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 11 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound of 44 pregnant women at private centers
रायबरेली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सोमवार को जिला महिला अस्पताल व सभी 19 सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। जांच में 44 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की जांच की सलाह देने के साथ उन्हें निजी सेंटरों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा गया। योजना से जोड़े गए अस्पतालों में मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

हर माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए शिविर लगाया जाता है। इस माह नौ अप्रैल को छुट्टी होने के बाद शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। योजना से जिले के सात निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को जोड़ा गया है। शिविर में आने वाले महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए इन्हीं सेंटरों पर भेजा जाता है। सोमवार को जिला महिला अस्पताल अस्पताल व सीएचसी में आयोजित शिविर में तीन सौ से अधिक गर्भवती महिलाएं जांच कराने के लिए पहुंचीं। एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि 44 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच के लिए सेंटरों पर भेजा गया। महिलाएं एक माह में कभी भी सेंटरों पर ऑनलाइन पर्ची दिखाकर जांच करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed