फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ulema of uttar pradesh speak against modi

उलेमाओं का वार: मोदी बने विलेन, मुलायम यार

Sun, 23 Feb 2014 12:45 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Feb 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
ulema of uttar pradesh speak against modi

उत्तर प्रदेश मुस्लिम उलमा एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन में आए ज्यादातर उलमाओं ने मुस्लिम समुदाय को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का खौफ दिखाया।

विज्ञापन


ज्यादातर मौलानाओं ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को मुस्लिमों का रहनुमा बताया। उन्होंने मुलायम व अखिलेश की शान में एक से बढ़कर एक कसीदे पढ़े।

राजधानी की संगीत नाटक अकादमी में हुए इस जलसे की शुरुआत शेर-ओ-शायरी व गीतों से हुई। इसके तहत जहां ‘...लगाकर जान की बाजी तुम्हें जिताना है’ गीत गूंजा, वहीं मौलाना मुख्तार ने मंच से ही ‘शेरे हिंदुस्तान अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे लगवा दिए।
विज्ञापन


मोदी को पीएम बनाना चाहते हैं फिरकापरस्त
मौलाना मो. इकबाल ने कहा कि गुजरात में दंगा होता है और उसमें हजारों लोग मारे जाते हैं तो वहां के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अफसोस जताने के बजाय फख्र करते हैं। इकबाल ने कहा, ‘...फिरकापरस्त ताकतें इंसानी खून बहाने वाले नरेंद्र मोदी को ही हिंदुस्तान की गद्दी पर बैठाना चाहती हैं। आप कभी ऐसा मत होने देना।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौलाना इदरीस बस्तवी ने कहा कि ‘...आज इस जलसे में मुस्लिम समुदाय के सभी वर्गों के नुमाइंदे जमा हैं। सभी का वोट सपा को ही दिलवाना है। सपा को जितवाने के लिए हम सभी तन, मन व धन लगा देंगे।’

मौलाना अब्दुल कादिर अलवी ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों की निगाह इस बार दिल्ली की गद्दी पर है। उन्हें पता है कि यूपी जीते बगैर दिल्ली की कुर्सी हासिल नहीं हो सकती है।

'आपकी ही बदौलत हमारी सरकार'

कार्यक्रम के कर्णधार स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने मुस्लिम समुदाय का मान बढ़ाने के लिए कहा,‘...आप ही वे लोग हैं जिनकी बदौलत हमारी सरकार बनी है। आज जो चुनौतियां व खतरे हैं, वे फिरकापरस्त ताकतों के कारण हैं।


हमें अब एकजुट होने की जरूरत है। सपा के ही राज में हमारी मस्जिदें व मदरसे सुरक्षित रहते हैं। पिछले दो सालों में कोई भी बेगुनाह मुस्लिम युवक आतंकवाद के नाम पर जेलों में बंद नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed